Board Exams 2021: केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वे इस सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के संदर्भ में चर्चा करने के लिए 17 दिसंबर को लाइव होंगे. उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव भी मांगे हैं. गुरुवार शाम 4 बजे से शिक्षामंत्री लाइव चर्चा के लिए उपलब्ध होंगे और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स और तैयारियों की जानकारी दे सकते हैं. यह लाइव सेशन टीचर्स के साथ चर्चा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
शिक्षामंत्री इस सप्ताह भी छात्रों के साथ लाइव सेशन ले चुके हैं जहां उन्होंने जानकारी दी थी कि मार्च में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की अनिवार्यता नहीं है. संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को स्थगित भी किया जा सकता है.
उन्होंने छात्रों को इस बात का आश्वासन दिया था कि परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा तथा प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स किसी भी एंट्रेस एग्जाम की डेट्स के साथ क्लैश नहीं होंगी.
Dear Teachers, I will be going on Dec 17 at 4 PM to talk to you all about the upcoming board exams.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank)
Please share your queries/concerns with me using . I will be happy to address them all.
इस लाइव सेशन से पहले यदि कोई भी छात्र, अभिभावक या शिक्षक परीक्षाएं आयोजित कराने के संदर्भ में कोई सुझाव मंत्रालय को देना चाहता है तो वह #EducationMinisterGoesLive हैशटैग के साथ अपनी बात ट्वीट कर सकता है. अपने पिछले सेशन में निशंक ने कहा था कि सभी सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाता है और अच्छे सुझावों को अमल में भी लाया जाता है.
ये भी पढ़ें