scorecardresearch
 

PhD-प्रोफेसर बनने की होड़! UGC-NET और CSIR-NET के लिए हुए 2.18 लाख रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, देखें अपडेट

रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी एडमिशन की दौड़ तेज हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, दिसंबर 2026 UGC-NET और Joint CSIR-UGC NET परीक्षाओं के लिए अब तक 2.18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जानिए आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा का पूरा शेड्यूल.

Advertisement
X
UGC-NET (File Photo: PTI)
UGC-NET (File Photo: PTI)

देशभर के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, पीएचडी में दाखिला लेने और रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के बीच होड़ तेज हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली दिसंबर 2026 UGC-NET और जॉइंट CSIR-UGC NET परीक्षाओं के लिए अब तक 2.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं.

NTA ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर रजिस्ट्रेशन के ताजा आंकड़े साझा करते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर लें.

UGC-NET में 1.86 लाख से ज्यादा आवेदन

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 2,18,961 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसमें सबसे ज्यादा रुचि UGC-NET परीक्षा को लेकर देखी जा रही है.

परीक्षा का नाम प्राप्त आवेदन
UGC-NET दिसंबर 2026 1,86,301
Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 32,660
कुल (Total)  2,18,961

अप्लाई करने की आखिरी तारीख (Last Dates): यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो ध्यान दें कि दोनों परीक्षाओं के लिए एप्लीकेशन डेडलाइन अलग-अलग है:

UGC-NET दिसंबर 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है. उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in के जरिए फॉर्म भर सकते हैं.

Advertisement

Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तय की गई है. अभ्यर्थी इसके लिए csirnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

कब होंगी परीक्षाएं?

NTA के अनुसार, UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी एडमिशन के लिए अनिवार्य है.

वहीं, साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए आयोजित होने वाली Joint CSIR-UGC NET परीक्षा 9 दिसंबर, 22 दिसंबर और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. यह टेस्ट केमिकल साइंसेज, अर्थ साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज जैसे विषयों के लिए होता है.

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement