scorecardresearch
 

दिल्ली के स्कूल में मिड- डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, FIR दर्ज

हरिनगर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील कंटेनर में मरी हुई छिपकली मिली जिसके बाद से पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इसकी जांच शुरू कर दी है. हालांकि, राहत की बात रही कि खाना खाने के बाद किसी भी बच्चे की तबीयत खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली है. 

Advertisement
X
दिल्ली के स्कूल में मिड- डे मिल में मिली मरी हुई छिपकली.
दिल्ली के स्कूल में मिड- डे मिल में मिली मरी हुई छिपकली.

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हरिनगर थाना क्षेत्र में राजकीय सर्वोदय (सह शिक्षा) विद्यालय में बच्चों को परोसने के लिए लाए गए मिड डे मील के एक कंटेनर में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. जैसे ही ये केस पुलिस के संज्ञान में आया उन्होंने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि, खाना खाने के बाद किसी भी छात्र की तबीयत खराब होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

स्कूल में 9 बजे पहुंचा था खाना 

बता दें कि ये मामला 3 जुलाई का है. करीब 9 बजे मूनलाइट नाम के एनजीओ की ओर से स्कूल में मिड डे मिल पहुंचाया था. मिड डे मील से जुड़े खाने को कंटेनरों में भरकर एक गाड़ी में लाया गया था. स्कूल प्रशासन ने नियमों के मुताबिक, प्राइमरी विंग के लिए चावल और चना दाल के चार सीलबंद कंटेनर प्राप्त किए और रोज की तरह उन्हें सुरक्षित व स्वच्छ स्थान पर रख दिया. 

स्कूल में हो रहा था आयोजन 

जिस दिन यह घटना हुई थी, उस दिन इसी स्कूल में स्पोर्ट्स और कल्चरल इंचार्जों की सलाना जोनल मीटिंग और पौधारोपण अभियान का आयोजन हुआ था. इस वजह से यहां शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे. अधिकारियों और स्कूल की मिड-डे मील कमेटी के सदस्यों के सामने भोजन की जांच की गई और उसे टेस्ट किया गया. 

Advertisement

किसने देखी छिपकली 

खाना बांटे जाने के दौरान खाना वितरण में मदद कर रहे एक हेल्पर ने एक कंटेनर के अंदर मरी हुई छिपकली देखी. इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत भोजन का विवरण रुकवा दिया. अधिकारियों ने प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्रवाई की. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement