CBSE Term 1 Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 18 अक्टूबर को कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-1 एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. साथ ही सीबीएसई ने आदेश जारी करते हुए एग्जाम की तारीखों की भी घोषणा कर दी है. आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10वीं के टर्म-1 एग्जाम 30 नवंबर से शुरू होंगे, जबकि 12वीं कक्षा के 1 दिसंबर से शुरू होंगे. वहीं, ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे.
सीबीएसई के इस फैसले से स्टूडेंट्स नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर इसका विरोध जता रहे हैं. स्टूडेंट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में एग्जाम कंडक्ट करवाने की मांग कर रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि सीबीएसई बच्चों की ज़िंदगी से खेल रहा है. कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.
— Nilendra Kumar Singhal (@NilendraSinghal)
Modi ji,
I want to appreciate your effort in education field.
Please suggest CBSE Board to conduct 10th class Board exam-Term 1 to conduct in both modes (online-from Home and offline- from School) in Nov-2021.
As kids have high risk of Corona as not vaccinated.
Again and again requesting for doing sir kindly please don't play with our lives and our career kindly please give both options
— SIJAL SRIYA PATRO (@SriyaSijal)
हालांकि, सीबीएसई ने साफ किया है कि एग्जाम ऑफलाइन मोड में ही होंगे. साथ ही बोर्ड ने सुनिश्चित किया कि एग्जाम में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी तरह की सावधानियां बरती जाएंगी. सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने उन स्टूडेंट्स को राहत दी है जो अपने शहर से बाहर हैं.
सीबीएसई ने दी यह छूट -
नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा के वे छात्र जो वर्तमान में उस शहर में नहीं हैं जहां वे नामांकित हैं, ऐसे में वे अपना शहर और परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने स्कूल से अनुरोध करना होगा. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही स्टूडेंट्स को सूचित करेगा कि वह कब से अपने स्कूल में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
सीबीएसई ने कहा है कि विद्यार्थी और स्कूल नियमित तौर पर सीबीएसई वेबसाइट चेक करते रहें. आवेदन के लिए विद्यार्थियों को कुछ ही दिनों का समय मिलेगा. अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें -