scorecardresearch
 

14,454 पदों पर नियुक्ति, 50 हजार रुपये की मदद, लेकिन लागू होगी एक शर्त, CM शुभेंदु का ऐलान

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं. यूपी में भी इस तरह की योजना चलाई जाती है लेकिन अब पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने एक अनोखा स्कीम शुरू करने का ऐलान किया है.

Advertisement
X
 14,454 सरकारी पदों पर भर्ती.  (Photo: PTI)
14,454 सरकारी पदों पर भर्ती. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार  ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक अनोखी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. बता दें कि सरकार की ओर से राज्य में 14,452 सरकारी पदों पर अगले 6 से 8 महीने में भर्ती करने का फैसला किया है. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की है कि उच्च शिक्षा हासिल कर रही अविवाहित महिलाओं को तीन साल में 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के लिए भगिनी निवेदिता योजना को भी मंजूरी दी गई है. 

इसपर बात करते हुए सीएम ने बताया कि नई भर्तियों के तहत वन, अग्निशमन सेवा, जेल, गृह एवं पर्वतीय मामलों समेत कई विभागों के पद शामिल किए गए हैं. वहीं, लोक सेवा आयोग (पीएससी) और राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड को परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है.

1 लाख नौकरियों देने का वादा 

सीएम ने दावा किया कि हमने राज्य में एक लाख नौकरी देने का वादा किया था और अब हम उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. जिन भर्तियों में लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं रुकी हुई थी और उन्हें पूरा किया जाएगा. भर्ती के ऐलान के साथ ही सीएम ने कर्मबंधुओं के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर भी आदेश दिया है. ये भूमि और भूमि राजस्व विभाग में अनुबंध पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी हैं. इनका मानदेय इसी महीने से 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है. 

Advertisement

अविवाहित महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये

उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रही अविवाहित महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद देगी. इस योजना के तहत तीन साल में कुल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. पहले और दूसरे साल 17-17 हजार रुपये, जबकि तीसरे साल 16 हजार रुपये की सहायता मिलेगी. 

12 हजार पदों नियुक्ति

पश्चिम बंगाल में पुलिस भर्ती को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 12 हजार पुलिस पदों पर नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया 11 अक्टूबर से आगे बढ़ाई जाएगी. इसी दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब 5 हजार चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. राज्य पुलिस की आपातकालीन व्यवस्था को भी मजबूत करने की तैयारी है. 10 अक्टूबर यानी महालया के दिन 112 इमरजेंसी सेवा शुरू करने की योजना है. इसके साथ ही पुलिस थानों को 400 वाहन और 450 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी. इन्हें सौंपने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement