scorecardresearch
 

वोडाफोन 130 बिजनेस और टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स को देगी नौकरी

वोडाफोन इंडिया कंपनी करीब 130 स्टूडेंट्स को 'डिस्कवर' कैंपस प्रोग्राम के तहत बिजनेस और टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की तैयारी में है.

Advertisement
X
Vodafone Logo
Vodafone Logo

वोडाफोन इंडिया कंपनी करीब 130 स्टूडेंट्स को 'डिस्कवर' कैंपस प्रोग्राम के तहत बिजनेस और टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की तैयारी में है. यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी है.

'डिस्कवर' प्रोग्राम की शुरूआत 2010 में की गई थी. उस समय से लेकर अब-तक करीब 292 स्टूडेंट्स को यह कंपनी नौकरी दे कर चुकी है. जिन स्टूडेंट्स को हायर किया जाएगा, उन्हें मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में नौकरी दी जाएगी.

यह कंपनी भारत के बड़े बिजनेस स्कूल्स और टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट्स से स्टूडेंट्स को चुनेगी. वोडाफोन में करीब भारत के अलग-अलग शहरों से 13,000 लोग नौकरी कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement