scorecardresearch
 
Advertisement

CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में भारी सुरक्षा, विपक्षी नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात

CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में भारी सुरक्षा, विपक्षी नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात

दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के कल होने वाले बड़े प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जंतर मंतर को छावनी में बदल दिया गया है. इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और करीब 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गई हैं. संवेदनशील इलाकों में आज रात से इंटरनेट सेवाएं भी बंद की जा रही हैं. दूसरी तरफ, देश की मुख्य विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज को लेकर लगातार हमलावर हैं. दिल्ली के सेंट्रल हॉल में विपक्ष के बड़े नेताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने पहुंचा.

Advertisement
Advertisement