स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न पदों के आवेदन आमंत्रित किए हैं. अगर आप भी SBI के साथ काम करना चाहते हैं तो आवेदन की शर्तों और प्रक्रियाओं को अच्छी तरह समझ लें...
पद का नाम
डीन ऑफ स्टडीज
योग्यता
किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय बी-स्कूल से एमबीए करने वाला व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर
सकता है. इसके अलावा किसी प्रतिष्ठित और प्रमुख राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी या बी-स्कूल से Ph.D
करने वाला प्रतिभागी भी इस पद के आवेदन भेज सकता है.
उम्र
आवेदक की उम्र 21 साल से कम और 45 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
सेलेक्शन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा सेलेक्शन
जरूरी तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 15 फरवरी है आखिरी तारीख
कहां करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए एसबीआई की https://www.sbi.co.in/careers/ongoing-recruitment.html पर
जाएं.