प्रोफेशनल औऱ टेक्नोलॉजी डिग्री और पीजी और ग्रेजुएशन में पढ़ने वाले स्पेशल स्टूडेंट्स को अब पढ़ाई के खर्च से परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन स्टूडेंट्स को नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाएगी.
स्कॉलरशिप के लिए उन्ही कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा जिनके परिवार की आय तीन लाख से अधिक नहीं है.
स्कॉलरशिप की राशि
ग्रेजुएशन के लिए राशि: छह हजार रुपये
पीजी के लिए: 10 हजार रुपये
स्टूडेंट्स को एनएचएफडीसी की वेबसाइट में ऑनलाइन 30 जून 2015 तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं. आवेदन स्टूडेंट्स को सीधे ऑनलाइन भेजना होगा.