PSTCL Recruitment 2021: पंजाब सरकार ने निकाली 490 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
PSTCL Recruitment 2021: पंजाब सरकार के एक पॉवर ट्रांसमिशन संगठन ने असिस्टेंट इंजीनियर/ओटी (इलेक्ट्रिकल, सिविल), अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिवीजनल अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर वैकेंसी निकली है.
PSTCL Recruitment 2021: पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड पंजाब सरकार के एक पॉवर ट्रांसमिशन संगठन ने असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (इलेक्ट्रिकल, सिविल), अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिवीजनल अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर, लोअर डिवीजनल क्लर्क और टेलीफोन मैकेनिक के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 17 मई, 2021 है.
PSTCL भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तारीख- 26 अप्रैल, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख - 17 मई, 2021 (शाम 5 बजे तक)
भारतीय स्टेट बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 19 मई, 2021
PSTCL भर्ती 2021: रिक्ति विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 6
खाता अधिकारी-7
सहायक प्रबंधक / एचआर- 2
सहायक प्रबंधक / आईटी- 1
डिविजनल अकाउंट- 10
जूनियर इंजीनियर / सबस्टेशन- 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल- 15
जूनियर इंजीनियर / कम्युनिकेशन -11
टेलीफोन मैकेनिक- 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट- 140
लोअर डिवीजन क्लर्क (एकाउंटेंट) - 40
कुल- 490 पद
PSTCL भर्ती 2021: आवेदन कैसे करें
1. आधिकारिक वेबसाइट यानी pstcl.org पर जाएं
2. होमपेज पर, "भर्ती के लिए सीआरए- 10/2021" पर क्लिक करें.
3. निर्देश पढ़ें और "I Agree" बटन पर क्लिक करें और "Proceed to Register" पर क्लिक करें.
4. सभी विवरण भरें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें