scorecardresearch
 

देश के अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी के नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन  

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए शानदार अवसर है. कुछ पदों पर आखिरी डेट पर भी पास है. इसके पहले कर लें अप्लाई.  

Advertisement
X
उम्मीदवारों के लिए देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी के शानदार चांस है. (Photo : Pexels)
उम्मीदवारों के लिए देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी के शानदार चांस है. (Photo : Pexels)

देशभर के अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन भर्तियों के तहत 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं.  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन भर्तियों के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिल सकता है. 

ऐसे में जिन उम्मीदावरों को इन जॉब्स के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मालूम है, तो चलिए जान लेते हैं. 

सूरत नगर नियम 

सूरत नगर नियम ने क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स समेत कई अन्य पर 2,295 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे. बता दें कि इस भर्ती के तहत सूरत नगर नियम में लगभग 45 कैटेगरी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 से 45 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग है. कुछ पदों पर 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: https://www.suratmunicipal.gov.in/Contents/Jobs/Opening/1556207.pdf?ver=8816

वहीं, तकनीकी और मेडिकल पदों के लिए डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग या मेडिकल से जुड़ी डिग्री जरूरी होगी. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए कुल 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवार हाईकोर्ट के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी. इनमें दस्तावेज तैयार करना, नोट्स बनाना और अधिकारियों को स्टेनोग्राफी सहायता देना शामिल होगा. इन पदों  पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड में अच्छी स्पीड होनी चाहिए. साथ ही टाइपिंग स्किल,कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना आवश्यक है. जिन उम्मीदवारों के पास अच्छी स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल होगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनत एज 18 साल और अधिकतम एज 40 साल निर्धारित की गई है. चयन प्रक्रिया की बात करें, तो पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद  शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा. इन चरणों में मिली सफलता के बाद उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

Advertisement

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अगरतला  

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अगरतला ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 32 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें 10 पद प्रोफेसर के लिए और 22 पद एसोसिएट  प्रोफेसर के लिए तय किए गए हैं. आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को इससे जुड़े Ph.D की डिग्री होना अनिवार्य है. 

यह भी पढ़ें: https://www.nita.ac.in/News_28-02-2026_Advt-Prof-AssoProf-Feb2026_admin.pdf

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी

डेंटल क्षेत्र में करियर बनाने के सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी
(NEET MDS 2026) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है, जो 30 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 2 मई 2026 को किया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा.

.

इन पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस (BDS) की डिग्री प्राप्त की हो. साथ ही DCI या किसी राज्य डेंटल काउंसिल से जारी प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. उम्मीदवार 31 मई 2026 तक 12 महीने की जरूरी इंटर्नशिप पूरी की हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement