BIhar CTET, BTET Protest News: बिहार में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठी चल रही है. मंगलवार (13 दिसंबर 2022) को पटना के डाकबंगला चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. यहां शिक्षक अभ्यर्थी सुबह से बिहार सरकार के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया.
दरअसल, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. वहीं दूसरी ओर शिक्षक अभ्यर्थी एक बार फिर बहाली की मांग को लेकर सकड़ों पर उतर आए हैं. शिक्षक अभ्यर्थी सरकार से 7वें चरण की बहाली विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं. मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया है. इसके अलावा शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया.
| Police lathi-charge aspirants qualified for Bihar Teachers’ Eligibility Test (TET) and Central Teachers’ Eligibility Test (CTET) holding protest against the state government demanding their recruitment, in Patna
— ANI (@ANI)
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और बिहार टीचर एजिबिलिटी टेस्ट (BTET) पास करने के चार साल बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है. वे अभी भी प्राइमरी टीचर के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर कहा, 'बहुत ही दुखद है, जब तेजस्वी ने वादा किया था, आज महागठबंधन की सरकार है, 10 लाख नौकरी आपने वादा किया था, एक लाख 15 हजार नौकरी पहले तय हो गई थीं, नीतीश कुमार मार्च में इसके लिए पहले से तैयार थे. फिर वह छोड़कर इस तरह के कार्य करना बहुत ही घटियापन है. जो हम लोगों ने तय किया था 1 लाख 15 हजार नौकरी देने का, नीतीश कुमार जी को वह देना चाहिए.'
'जब तेजस्वी जी ने खुद वादा किया था... फिर वो छोड़कर इस तरह के काम करना बहुत ही घटियापन है।'
— Bihar Tak (@BiharTakChannel)
पटना में आज CTET, BTET अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सुनिए क्या-क्या कहा। |
बता दें कि बिहार में करीब तीन महीने पहले भी अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. इस समय अभ्यर्थियों पर लाठी बरसातें हुए पुलिस अधिकारी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. लाठीचार्ज के बाद उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था. बावजूद इसके छात्र आज भी नौकरी की गुहार लगा रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं नियुक्ति चाहिए.