scorecardresearch
 

CA की सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश! केवल ITR भरकर कमा लिए 12 लाख रुपये, करनी होती है ये पढ़ाई 

पुणे के रहने वाले एक CA ने टैक्स सीजन में केवल कुछ ही दिनों के अंदर 12 लाख रुपये की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर के इस दावे ने एक नई बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि इस सीए के 400 क्लाइंट्स हैं और उसने प्रति आईटीआर 3000 रुपये चार्ज किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है.

Advertisement
X
कितनी होती है CA की सैलरी?
कितनी होती है CA की सैलरी?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सीजनल कमाई पर बात हो रही है. पोस्ट में बताया जा रहा है कि पुणे के एक सीए ने इस टैक्स सीजन के दौरान केवल कुछ दिनों में ही 12 लाख की कमाई कर ली है. पोस्ट के सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. कमाई के इस आंकड़े को देखते हुए लोग अपनी राय दे रहे हैं लेकिन युवा बोल रहे हैं कि आखिर सीए की कितनी सैलरी होती है और इसके लिए कैसी पढ़ाई करनी होती है. तो चलिए जानते हैं. 

पोस्ट में इन बातों का जिक्र 

पोस्ट में आगे लिखा था कि उस सीए ने लगभग 400 क्लाइंट्स के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए और उसने हर क्लाइंट से करीब 3000 रुपये चार्ज किए जिसके साथ ही कुछ दिनों में उसने 12 लाख रुपये की कमाई कर ली. लेकिन इस पोस्ट के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर सीए की सैलरी कितनी होती है. 

कितनी होती है सीए की सैलरी? 

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की सैलरी अनुभव, शहर, कंपनी और प्रोफाइल पर निर्भर करती है. भारत में कोई एक तय सैलरी नहीं होती है लेकिन ICAI (The Institute of Chartered Accountants of India) के कैंपस प्लेसमेंट आंकड़े के मुताबिक, औसत CTC: करीब 12–13 लाख रुपये प्रति साल होती है. 

फ्रेशर CA- 8–15 लाख रुपये प्रति वर्ष 2–5 साल का अनुभव- 12–25 लाख रुपये प्रति वर्ष.
5–10 वर्ष का अनुभव: 20–40 लाख+ रुपये प्रति वर्ष
Senior Finance Manager/CFO- 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़+ रुपये प्रति वर्ष (कंपनी और भूमिका पर निर्भर). 

Advertisement

क्या करनी होती है पढ़ाई? 

वहीं, अगर आप सीए बनने की तैयारी करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि इसमें कितना टाइम लगेगा. 

सीए फाउंडेशन

इसमें आप 12वीं के बाद एडमिशन ले सकते हैं. ये भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स का प्रवेश स्तर है. इसमें चार पेपर होते हैं. अकाउंटिंग, व्यापार कानून, गणितीय योग्यता और व्यापार अर्थशास्त्र.  

सीए इंटरमीडिएट 

सीए इंटरमीडिएट चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का दूसरा स्तर है, जिसमें एडवांस अकाउंटिंग, कॉर्पोरेट और अन्य कानून, और टैक्सेशन जैसे विषय शामिल होते हैं. 

आर्टिकलशिप 

बता दें कि आर्टिकलशिप एक अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है, जिसमें छात्र किसी अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट या सीए फर्म के साथ रहकर ऑफिस का सीखते हैं. नए नियमों के तहत इसकी सामान्य अवधि 2 साल है, जिसमें टैक्स, ऑडिट और फाइनेंस से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement