scorecardresearch
 

इस राज्य में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, इस महीने के आखिरी तक सकते हैं आवेदन

लॉ की पढ़ाई करने वाले युवाओं के पास इस समय बेहद खास मौका है. बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. ऐसे में अगर आप लंबे समय से इस क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो जल्द ही आवेदन कर दें. 

Advertisement
X
BPSC civil judge  (Photo : Pexels)
BPSC civil judge (Photo : Pexels)

बिहार लोक सेवा आयोग ने लॉ की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़े मौके का ऐलान किया है. आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों को भरा जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती 173 पदों पर होगी जिसके लिए अलग-अलग वर्गों में पदों का बंटवारा किया गया है. 

सामान्य वर्ग के लिए  69 पद, EWS के लिए 17, SC के लिए 28 और ST के लिए 2 पद तय किए गए हैं. वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 36 और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं. 

योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ उम्मीदवार के पास वकील के रूप में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने लॉ क्लर्क के रूप में भी काम किया है, उनका अनुभव भी मान्य हो सकता है.

एज लीमिट 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 22 साल होनी चाहिए. वहीं, सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है. वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी, जो 40 वर्ष तक हो सकती है. 

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस 

चयन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरेगी. सबसे पहले परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. हालांकि, आखिरी चरण इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ होगा. 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अगर आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है तो, पहले रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
  •  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement