scorecardresearch
 

क्या बिना CUET परीक्षा पास किए भी ले सकते हैं DU में एडमिशन? जान लें डायरेक्ट एंट्री का तरीका  

CUET परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब छात्र एडमिशन लेने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कई छात्रों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या बिना CUET पास किए DU में एडमिशन ले सकते हैं. क्या कोई और ऑप्शन है जिससे बिना एंट्रेंस टेस्ट दिया बिना एडमिशन हो सकता है? तो चलिए जानते हैं. 

Advertisement
X
बिना CUET के भी ले सकते हैं DU में एडमिशन.  (Photo - ITG)
बिना CUET के भी ले सकते हैं DU में एडमिशन. (Photo - ITG)

देश के लाखों छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देखते हैं. लेकिन इसमें एडमिशन के लिए CUET की परीक्षा पास करना बेहद जरूरी है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने से कंपटीशन का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. कई बार छात्र यूजी परीक्षा नहीं दे पाते हैं, तो कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी वह परीक्षा पास करने में असफल रहते हैं. लेकिन जब से CUET का रिजल्ट जारी हुआ है तब से छात्र सवाल कर रहे हैं कि क्या अगर CUET परीक्षा में पास नहीं हुए हैं, तो DU में एडमिशन का कोई और तरीका है. तो बता दें कि छात्रों को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसे कोर्स हैं, जिसमें एडमिशन बिना CUET के स्कोर के आधार पर ले सकते हैं. 

बिना CUET मिलेगा एडमिशन 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ज्यादातर अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन CUET के आधार पर ही मिलता है. लेकिन अगर आप इसके लिए योग्य नहीं हैं, तो आप दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) बेस्ट ऑप्शन है. SOL में एडमिशन के लिए किसी भी एंट्रेंस की जरूरत नहीं होती है. छात्र 12वीं करने के तुरंत बाद इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां बीए (Hons), बीकॉम (Hons), बीबीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे कई कोर्स करवाए जाते हैं. SOL की डिग्री की वैल्यू भी दिल्ली यूनिवर्सिटी की रेगुलर डिग्री के बराबर ही होती है. 

महिलाओं के लिए है अच्छा ऑप्शन 

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए कई अच्छा विकल्प मौजूद हैं.दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बेहद शानदार विकल्प है. राजाधानी में रहने वाली छात्राएं बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बेहद शानदार विकल्प है.दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बेहद शानदार विकल्प है. बिना CUET दिए वह 12वीं के नंबरों के आधार पर यहां पर एडमिशन ले सकती हैं.

Advertisement

शॉर्ट टाइम कोर्स का भी है विकल्प 

इसके अलावा दिल्ली के कई नामी कॉलेज हर साल पार्ट टाइम और  शॉर्ट टाइम कोर्स सर्टिफिकेट कोर्स निकालते हैं.  इनमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चाइनीज जैसी विदेशी भाषाओं और डेटा साइंस या डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं. इन कोर्सेस के लिए यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement