ईरान के पास कई मिसाइल सिटी हैं. ये पहाड़ों के अंदर बनी हुई सुंरगें हैं. कुछ सुरंगों के अंदर मिसाइल और ड्रोन्स को बनाया जाता है. स्टोर किया जाता है. ये मिसाइल सिटी जागरोस पहाड़ के नीचे बनाई गई है. यहां ईरानी सेना के खतरनाक ड्रोन्स रखे हैं. Photo: AFP
ईरान की सेना ने इस अंडरग्राउंड ड्रोन बेस के बारे में थोड़ी जानकारी तो साझा की लेकिन सही लोकेशन की जानकारी किसी को नहीं दी. Photo: AFP
इन सुरंगों के अंदर कम से कम 100 मिलिट्री ड्रोन्स रखे गए हैं. जिनकी तस्वीरें देखकर खाड़ी देशों में तनाव पैदा हो गया है. जागरोस पहाड़ के नीचे बनाई गई इन सुरंगों के अंदर खतरनाक अबाबिल-5 (Ababil-5) ड्रोन्स भी मौजूद हैं. जिनमें काएम-5 (Qaem-5) मिसाइलें लगी हैं. Photo: AFP
काएम-5 मिसाइलें ईरान द्वारा विकसित हवा से सतह पर मान करने वाली मिसाइलें हैं. जो अमेरिका के हेलफायर मिसाइल की तरह ही खतरनाक हैं. सेना के कमांडर मेजर जनरल अब्दुलारहीम मौसावी ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना इलाके की सबसे मजबूत सेना है. Photo: AFP
जनरल ने कहा कि हमारे ड्रोन्स किसी भी तरह के हमले को काउंटर करने या दुश्मन के होश उड़ाने के लिए काफी हैं. हम अपने ड्रोन्स को लगातार अपग्रेड कर रहे हैं. Photo: AFP
एक कतार में ढेर सारे ड्रोन्स खड़े हैं. जिनमें मिसाइलें तैनात हैं. ये सुरंगें कई मीटर लंबी हैं. जमीन से कई मीटर नीचे भी हैं. यह काम इसलिए किया गया था क्योंकि अमेरिका ने ईरान के तेल को ग्रीक तट पर रोक दिया था. Photo: AFP
ये पहाड़ों के अंदर सैकड़ों मीटर गहरे बनाए जाते हैं, जहां सैकड़ों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें स्टोर की जाती हैं. रखरखाव होता है और जरूरत पड़ने पर लॉन्च भी किया जा सकता है. Photo: AFP
इनकी गहराई 100-500 मीटर तक होती है. ईरान कहता है कि अमेरिका या इजराइल के सबसे शक्तिशाली बंकर बस्टर बम भी इन तक नहीं पहुंच सकते. मिसाइलें वहीं से ही दागी जा सकती हैं. सुरंगों के दरवाजे खुलते हैं. मिसाइलें बाहर निकलकर लॉन्च होती हैं. Photo: AFP
ईरान को इजरायल और अमेरिका से हवाई हमलों का खतरा रहता है. सतह पर रखी मिसाइलें आसानी से नष्ट हो सकती हैं, लेकिन भूमिगत ठिकाने सुरक्षित रहते हैं. किसी हमले की स्थिति में मिनटों में सैकड़ों मिसाइलें दागी जा सकती हैं. Photo: AFP
ईरान ने प्रतिबंधों के बावजूद खुद ये ठिकाने बनाए हैं. इजरायल और अमेरिका इन्हें बड़ा खतरा मानते हैं. इजरायल ने कहा है कि वह इन ठिकानों को निशाना बना सकता है. Photo: AFP
संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाते हैं, लेकिन ईरान इन्हें अपनी रक्षा का अधिकार बताता है. ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी उसकी सैन्य रणनीति का सबसे गुप्त और शक्तिशाली हिस्सा हैं. Photo: AFP