scorecardresearch
 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़े गए लाखों रुपये के पुराने नोट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक शख्स को 31 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ पकड़ लिया गया. जिसमें 30 गड्डी एक-एक हजार और दो गड्डी पांच सौ के नोट हैं. आरपीएफ इस मामले में जांच कर रही है.

Advertisement
X
आरपीएफ ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है

मामला बुधवार की रात करीब 9 बजे का है. जब एक शख्स बैग लेकर स्टेशन में परिसर में दाखिल हुआ. उसने स्कैनिंग मशीन में बैग रखा, तभी आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी राकेश कुमार शर्मा को उस पर शक हुआ.

सुरक्षाकर्मी ने उससे पूछताछ की. पूछा गया कि बैग मे क्या है, तब उस शख्स खुद को छात्र बताया और बैग में किताबें होने का दावा किया. मगर जब सुरक्षा अधिकारी ने बैग खोलकर दिखाने को कहा तब वह पकड़ा गया. बैग में 31 लाख रुपये के थे.

कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने आप को बॉलीवुड से जुड़ा कलाकार बताने लगा. उसने बताया कि वह किसी फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर है. उसने फिल्म स्टार अजय देवगन के साथ खींची एक तस्वीर भी सुरक्षाकर्मियों को दिखाई.

Advertisement

युवक ने पुलिस को बताया कि उसे दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जरिए उड़ीसा जाना था. फिलहाल आरपीएफ ने उसे दिल्ली के हवाले कर दिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement