scorecardresearch
 

यूपीः बेटे ने किया मां का कत्ल फिर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने अपनी मां को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया और वारदात के बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने अपनी मां को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया और वारदात के बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह सनसनीखेज वारदात शामली के भारसी गांव की है. जहां एक 48 वर्षीय महिला कमलेश अपने 25 वर्षीय बेटे जॉनी के साथ रहती थी. मंगलवार की सुबह के बीच किसी बात विवाद हो गया. जिसके चलते जॉनी ने एक तेजधार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया.

हमले के बाद कमलेश लहूलुहान होकर गिर पड़ी और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई. उसके बाद आरोपी जॉनी भी मौके पर लहूलुहान हालत में मृत पाया गया.

शामली के पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि 25 वर्षीय जॉनी मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज चल रहा था. उसने पारिवारिक झगड़े के चलते कमलेश की कर दी और फिर बाद में उसी हथियार से खुदकुशी कर ली.

Advertisement

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement