scorecardresearch
 

गुड़गांवः ट्रैफिक लाइट ने बचाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आबरू

साइबर सिटी गुड़गांव में एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. यहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ पहले तो छेड़छाड़ की और फिर उसका अपहरण करने की भी कोशिश की.

Advertisement
X
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है

साइबर सिटी गुड़गांव में एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. यहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ पहले तो छेड़छाड़ की और फिर उसका अपहरण करने की भी कोशिश की. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

हैरान कर देने वाली यह वारदात गुड़गांव के भीड़भाड़ वाले इलाके इफको चौक की है. पीड़ित युवती गुड़गांव के सेक्टर-18 स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कंसलटेंट के पद पर कार्यरत है. पीड़िता के मुताबिक, चार दिन पहले वह जयपुर से गुड़गांव आई थी. शाम तकरीबन 7 बजे इफको चौक पर उतरने के बाद जैसे ही वह सड़क पार करने लगी उसी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं, आरोपी युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर उसके अपहरण की कोशिश करने लगे.

Advertisement

चौराहे पर जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल की लाइट रेड से ग्रीन हुई, गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई और बदमाश युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए. अगले दिन युवती ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही. जिसके बाद उसके सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की. सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरु की. गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर खुद इस केस को देख रहे हैं. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement
Advertisement