scorecardresearch
 
यूपीः मुठभेड़ में सिपाही घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच सिधारी थानाक्षेत्र के समेदा गांव के पास उस समय हो गयी, जब तीन शातिर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से लूटी हुई कार से जा रहे थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सिधारी पुलिस और स्वॉट टीम ने घेराबंदी की और मगर बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.

इस दौरान गोलीबारी में बृजेश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया. फायरिंग में एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

साहनी ने बताया कि मुठभेड के दौरान पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हथियार और लूटी गई एक कार बरामद हुई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement