scorecardresearch
 
हरियाणाः अपहरण के बाद लूट की वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुडगांव में कुछ बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. लूटपाट से पहले बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई भी की. घटना के बाद बदमाश युवक को बेहोशी की हालत में एक पार्क में फेंककर फरार हो गए.

Advertisement
X
पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक राजस्थान का निवासी है और वह गुडगांव में नौकरी करता है. रोज तरह बीती रात वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था. तभी एक मोड़ पर तीन ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ जबरन उसे एक पार्क में ले गए. जहां आरोपियों ने पीड़ित को नंगा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की.

पिटाई से युवक बेहोश हो गया. बदमाशों ने उसकी जेब से 14 हजार रुपये निकाले और मौके से फरार हो गए. जाने से पहले बदमाशों ने पीड़ित को उसी पार्क के एक कोने में फेंक दिया था. होश आने पर पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने उसकी शिकायत पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को धरदबोचा है. आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है. पुलिस आरोपी से उसके दो साथियों का ठिकाना पूछ रही है. फिलहाल आरोपी सौरभ और उसके दोनों साथियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बना कर मारपीट करना और का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement