scorecardresearch
 

टांग तोड़ी फिर रेल ट्रैक से बांधा, दो ट्रेनें गुजरी फिर भी बचा जिंदा

लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं पटरी के पास से गुजरी तो मैंने उन्हें आवाज लगाईं. उन्होंने कुछ लोगों को गांव से बुलाया जिसके बाद उन्होंने मुझे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घर पर सूचित किया गया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

पंजाब के गुरदासपुर में एक व्यक्ति को उसके ही रिश्तेदारों ने किडनैप करके जान से मारने की कोशिश की. हत्या को हादसे की तरह दिखाने के लिए आरोपियों ने पहले व्यक्ति की टांग तोड़ी फिर बेहोशी की हालत में उसे रेलवे की पटरी पर बांध दिया, ताकि उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाए. लेकिन ट्रेन आने के पहले ही व्यक्ति को होश में आया और उसने खुद को पटरी के बीचोंबीच कर लिया. इसके बाद ऊपर से दो ट्रेनें गुजर जाने के बावजूद भी उसकी जान बच गई.

यह घटना गुरदासपुर के धारीवाल इलाके की है. यहां बेदी कॉलोनी के रहने वाले लखबीर सिंह ने बताया कि मैंने कुछ दिन पहले ही कुवैत से लौटा हूं. मैं गुरुद्वारा साहिब गया था जब मैं वहां से मोटरसाइकिल पर वापस घर आ रहा था तो रास्ते में एक गाड़ी मेरे पास आकर रुकी, जिसमें 5 लोग सवार थे. उन्होंने मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और कहा कि गुरदेव सिंह का वापस करो.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया. फिर मोटर साइकिल से बांधकर गांव में घसीटा. फिर वो मुझे के पास ले गए. मैं बेहोश था. उन्होंने गिरजाघर के पीछे की रेलवे की पटरी पर मुझे बांध दिया. किसी तरह मैं रस्सी को ढीला करते हुए पटरी के बीचों बीच लेट गया. इस बीच मेरे ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई.

इसके थोड़ी देर बाद ही कुछ महिलाएं वहां से गुजरी तो मैंने उन्हें आवाज लगाईं. उन्होंने कुछ लोगों को गांव से बुलाया जिसके बाद मुझे भर्ती करवाया गया और घर पर सूचित किया गया.

थाना धारीवाल प्रभारी अमनदीप रंधावा ने बताया कि पीड़ित के बयानों पर गुरपाल, गुरमेज व 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ 64, 307, 324, 325, 328, 120बी, 427, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement