scorecardresearch
 

पत्नी पर डालता था 'अंडाणु' बेचने का दबाव, मना करने पर दिया तलाक

गुजरात में एक पति अपनी पत्नी पर महिला अंडाणु बेचने का दबाव डालता था. कुछ दिनों तक तो महिला से जबरन ऐसा करने पर मजबूर किया जाता रहा, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना किया तो पति ने तलाक दे दिया.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां की एक महिला ने अपने पति पर 'अंडाणु'  बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है.

महिला ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि ऐसा करने से मना करने पर उसके पति ने जबरन तलाक के कागज पर दस्तखत भी करवाई. महिला ने इस मामले में अहमदाबाद के सरखेज पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है.

महिला ओमान में पली-बढ़ी है, लेकिन 2010 में वह परिवार के साथ अहमदाबाद रहने आ गई थी.  महिला के आरोप के मुताबिक परिवार वालों ने उसकी शादी अफजल खान पठान के साथ करा दी. लेकिन अफजल बेरोजगार था और वह बार-बार अपनी पत्नी पर दबाव डाल उसे उसकी मां के पास से पैसे लाने के लिए कहता था.

मां जब तक जिंदा रही तब तक तो बेटी को घर चलाने के लिए पैसे देती रही.  महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मां की मौत के बाद उसका पति भाई से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाने लगा. लेकिन महिला ने मना कर दिया.

Advertisement

इसके बाद महिला को जबरन अलग-अलग शहर ले जाकर उसके अंडाणु को बेचा गया. उसका पति इस तरीके से पैसे कमाने का आदी हो गया. लेकिन हाल ही में खराब तबीयत की वजह से महिला ने जब अंडाणु बेचने से इनकार किया तो उससे मारपीट की गई. महिला ने बताया है कि अफजल ने उसे जबरन तलाक के कागज पर दस्तखत करवाए. बता दें कि महिला के दो बच्चे हैं.

Advertisement
Advertisement