scorecardresearch
 

सामने आई IPS हिमांशु की पत्नी ने कहा- पति के दूसरी लड़की से हैं अवैध संबंध

योगी सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले निलंबित आईपीएस अफसर हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं हैं. उन्होंने आईपीएस हिमांशु कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिया सिंह ने बताया कि उन्हें शादी के दूसरे दिन ही पता चल गया था कि हिमांशु के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध हैं.

Advertisement
X
IPS हिमांशु कुमार की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
IPS हिमांशु कुमार की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

योगी सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले निलंबित आईपीएस अफसर हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं हैं. उन्होंने आईपीएस हिमांशु कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिया सिंह ने बताया कि उन्हें शादी के दूसरे दिन ही पता चल गया था कि हिमांशु के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध हैं.

निलंबित आईपीएस हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह यहीं नहीं रूकी. उन्होंने बताया, हिमांशु अक्सर उनसे झूठ बोलकर उस लड़की के साथ घूमता था. इसका विरोध करने पर वह उनसे मारपीट पर उतारू हो जाता था. प्रिया सिंह की मानें तो हिमांशु की इन्हीं हरकतों की वजह से वह अपने माता-पिता के घर वापस आ गईं थीं.

ड्यूटी के बहाने रात-रात भर रहता था बाहर
प्रिया सिंह ने बताया कि हिमांशु अपने माता-पिता के दबाव में आकर उन्हें वापस घर तो ले आया लेकिन इसके बावजूद उसने उस लड़की से मिलना जारी रखा. प्रिया का कहना है कि ड्यूटी और कॉंबिंग करने का बहाना बनाकर रात-रात भर बाहर रहता था. प्रिया ने बताया, उन्होंने अपने सास-ससुर से भी हिमांशु की शिकायत की लेकिन उन लोगों ने भी उन्हें चुप करवा दिया.

Advertisement

अखिलेश सरकार से भी लगाई थी न्याय की गुहार
प्रिया सिंह आगे कहती हैं कि उन्होंने इस बाबत अखिलेश सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. प्रिया कहती है कि शादी के दौरान उनके पिता ने हिमांशु के परिवार को दहेज में करोड़ों की जमीन और मोटी रकम दी थी. प्रिया सिंह ने आरोप लगाया कि हिमांशु ने पैसों के लिए उनसे शादी की थी.

जमीन अपने नाम होने के बाद शादी के लिए हुआ राजी
प्रिया सिंह की मानें तो उनके पिता ने जब पटना के पॉश इलाके में 8 करोड़ रुपये की जमीन हिमांशु के नाम की, तब वह शादी के लिए राजी हुआ था. प्रिया सिंह हिमांशु कुमार से पूछती है कि जब वह उस लड़की से प्यार करता था तो उसने उनसे शादी करके उनकी जिंदगी क्यों खराब की.

IPS हिमांशु कुमार पर दर्ज है दहेज उत्पीड़न का केस
बताते चलें कि साल 2014 में आईपीएस हिमांशु कुमार ने पटना निवासी प्रिया सिंह से शादी की थी. दोनों के तलाक का केस कोर्ट में लंबित है. वहीं प्रिया सिंह ने हिमांशु के परिवार पर और जानलेवा हमला करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. निचली अदालत और पटना हाई कोर्ट हिमांशु कुमार की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर चुका है. हाल ही में यूपी में योगी सरकार बनने के बाद सरकार के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर हिमांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था.

Advertisement
Advertisement