scorecardresearch
 

हैदराबाद में सिक्योरिटी गार्ड की शर्मनाक करतूत! केबिन में ले जाकर बेजुबान के साथ यौन शोषण का आरोप

हैदराबाद की एक लग्जरी अपार्टमेंट सोसाइटी में फीमेल डॉग के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
 हैदराबाद में फीमेल डॉग से यौन शोषण का मामला सामने आया है (Representational)
हैदराबाद में फीमेल डॉग से यौन शोषण का मामला सामने आया है (Representational)

हैदराबाद से सामने आई एक घटना ने आवारा जानवरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मेडचल-मलकाजगिरी जिले के कोमपल्ली इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड पर मादा आवारा कुतिया के साथ यौन शोषण करने का आरोप है. शिकायत के मुताबिक, फीमेल डॉग को शॉल में लपेटकर अपने सुरक्षा केबिन में ले गया. वहां उसके साथ कथित तौर पर घिनौनी हरकत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह मामला कोमपल्ली के सैनिनगर स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट परिसर का है. आरोपी की पहचान 50 वर्षीय संजय तिवारी के रूप में हुई है, जो वहां सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. घटना 8 अक्टूबर की बताई जा रही है.

आरोप है कि अपार्टमेंट परिसर में घूमने वाली एक मादा फीमेल डॉग को संजय तिवारी नाम का शख्स शॉल में लपेटकर अपने सुरक्षा केबिन में ले गया. स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शिकायत में फीमेल डॉग के साथ यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है. फाउंडेशन की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: खाने का लालच देकर फंसाया, फिर लॉज में ले जाकर किया यौन शोषण, केरल से 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

आवारा जानवरों की सुरक्षा पर सवाल

इस मामले ने रिहायशी परिसरों में रहने वाले आवारा जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सोसाइटी में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों से भी जानवरों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है. अब पुलिस की जांच में यह साफ होगा कि घटना के आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement