scorecardresearch
 

27 रन बनाकर भी इतिहास रच गए अभिषेक शर्मा, T20I में पहली बार बना ये महारिकॉर्ड

अभिषेक पटेल ने क्राइस्टचर्च टी20 में 27 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में अभिषेक शर्मा का ये 100वां सिक्स रहा.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI)
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI)

शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. हेगले ओवल में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अभिषेक को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया

हालांकि इस छोटी सी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने दो खास उपलब्धियां हासिल कीं. बाएं हाथ के बैटर अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के दौरान 100 छक्के पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 98 सिक्स के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

T20Is में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
100* - अभिषेक शर्मा (बॉल/सिक्स: 7.77)
98- रोहित शर्मा (बॉल/सिक्स: 17.05)
97- मार्टिन गुप्टिल (बॉल/सिक्स: 16.58)
94- पॉल स्टर्लिंग (बॉल/सिक्स: 21.03)
87- क्विंटन डिकॉक (बॉल/सिक्स: 15.80)

अभिषेक शर्मा ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 हजार रन भी पूरे कर लिए. अभिषेक ने इस साल 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28.91 की औसत से 1012 रन स्कोर किए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और अर्धशतक निकले. इस साल टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक से ज्यादा रन केवल ईशान किशन (1159 रन) ने बनाए हैं.

Advertisement

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement