मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कल अपने बजट के अनुसार खर्च करने की जरूरत है. निवेश में अधिकता आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी. परिश्रम से परिणाम पाने के अवसर बनेंगे. निजी मामलों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन योजनाओं में देरी की आशंका रह सकती है. विरोधियों के प्रति सतर्क रहें.
शुभ अंक: 1, 7 और 9
शुभ रंग: लाल गुलाबी
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. 'ॐ सूर्याय नमः' और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्रों का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के करियर में गति बनी रहेगी. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और कारोबार में सकारात्मकता बढ़ेगी. आर्थिक क्षेत्र में तेजी के संकेत हैं. महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. मित्रों और करीबियों के साथ मिलकर किए गए प्रयास लाभकारी हो सकते हैं. कार्यक्षमता बढ़ेगी और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे.
शुभ अंक: 6, 7 और 9
शुभ रंग: शक्कर के समान
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. सक्रिय बने रहें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को प्रबंधन से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है. पद और प्रतिष्ठा की स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार को समय देंगे और मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. प्रतिस्पर्धा और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें और महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाएं.
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 9
शुभ रंग: अंजीर समान
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. दोनों सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. सहयोग बढ़ाएं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पर ध्यान बढ़ेगा और पेशेवर अवसर मजबूत होंगे. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. भावुक होकर निर्णय लेने से बचें और रिश्तों को निभाने में सहजता बनाए रखें.
शुभ अंक: 2, 7 और 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. बहस से बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है. धैर्य और अनुशासन बनाए रखें. कारोबार, अनुबंध और निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना होगा. रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. खानपान पर ध्यान दें और फैसले तर्क के आधार पर लें.
शुभ अंक: 1, 7 और 9
शुभ रंग: माणिक्य समान
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें. नियमितता बढ़ाएं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के पारिवारिक माहौल में सहजता बनी रह सकती है. निजी संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा. करियर में टीम भावना से लाभ मिलेगा और आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. संवाद में स्पष्टता रखें और रिश्तों में जल्दबाजी से बचें. मान-सम्मान बढ़ाने वाले अवसर मिल सकते हैं.
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 9
शुभ रंग: पिस्ता कलर
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. विश्वास बनाए रखें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मेहनत के दम पर कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. करियर और व्यापार में सहजता रहेगी. सौदे और समझौते गति पकड़ सकते हैं. लंबित कार्यों को पूरा करने पर जोर दें. रिश्तों में परिजनों का साथ मिलेगा और अपनों को सरप्राइज देने का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 6, 7 और 9
शुभ रंग: स्फटिक समान
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. विनम्र बने रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आसपास का माहौल अनुकूल रह सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और अवसरों का लाभ उठा पाएंगे. कारोबार में उत्साह बना रहेगा. रचनात्मक सोच से काम आगे बढ़ेंगे. यात्रा के अवसर बन सकते हैं. करीबियों को समय दें और बातचीत में सहजता बनाए रखें.
शुभ अंक: 1, 7 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. सक्रियता बढ़ाएं.
धनु राशि
धनु राशि के जातक परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं. कार्यक्षेत्र में साहस और पराक्रम बढ़ेगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी और आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिल सकता है. पैतृक मामलों में अनुकूलता रहेगी. बड़ों के प्रति आदर बनाए रखें और परिवार के साथ तालमेल से काम करें.
शुभ अंक: 1, 3, 7 और 9
शुभ रंग: सनराइज
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. आशंकाओं से बचें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के करियर और कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनी रह सकती है. वरिष्ठों का विश्वास जीतने और सहकर्मियों का समर्थन पाने के अवसर मिलेंगे. कार्य विस्तार की योजनाओं पर ध्यान देंगे. प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा और स्मार्ट वर्किंग से परिणाम बेहतर हो सकते हैं. सामाजिक कार्यों में भी रुचि रहेगी.
शुभ अंक: 7, 8 और 9
शुभ रंग: गेहूंआ
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. व्यवस्था बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक संबंधों में सहजता और सहयोग बनाए रखना होगा. करियर और कारोबार में प्रभाव बढ़ सकता है. संपर्कों का लाभ मिलेगा और अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें और अनुशासन बनाए रखें. मनोरंजक यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं.
शुभ अंक: 7, 8 और 9
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. भव्यता बढ़ाएं.
मीन राशि
मीन राशि वालों की रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता बेहतर बनी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को निभाने के अवसर मिलेंगे. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और जरूरी बातों को अनदेखा न करें. बातचीत में सजगता बरतें. धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने से व्यवस्थागत प्रयासों को बेहतर दिशा मिल सकती है.
शुभ अंक: 1, 3, 7 और 9
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और सूखे मेवे व मिश्री बांटें. उत्साह बनाए रखें.