scorecardresearch
 
नौकरी का झांसा देकर दोस्त ने कराया युवती का गैंगरेप

हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी के बहाने होटल में बुलाकर युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है.

Advertisement
X
युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है.

दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती को उसके दोस्त वंश ने उससे नौकरी के लिए फरीदाबाद जाने की बात कही. नौकरी की जरूरत होने के कारण उसने हां कह दी. युवती मेट्रो से वंश के साथ आई. वंश के साथ एक और युवक था.

नौकरी के साक्षात्कार के बहाने वंश उसे सूरजकुंड स्थित होटल ऐटरियम ले गया. वहां कमरे में पहले से एक व्यक्ति अंशुल मौजूद था. कमरे में युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement