scorecardresearch
 

नशे में टल्ली युवती ने किया जमकर हंगामा

कासगंज में एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया. युवती को बड़ी मुश्किल से पकड़कर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसके शराब के नशे में होने की बात की पुष्टि की और नशा उतारने की दवा दी.

Advertisement
X
यूपी के कासगंज की घटना
यूपी के कासगंज की घटना

यूपी के कासगंज में एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पहुंचे नदरई गेट चौकी प्रभारी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. नशा उतरने के बाद पुलिस ने उसे उसके घर छोड़ दिया. अराजक तत्वों ने उसको शराब पिला दी थी.

चौकी प्रभारी देशराज सिंह यादव ने बताया कि युवती शहर के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान की रहने वाली है. उसके उत्पात मचाने की जानकारी स्थानीय वाशिंदों ने दी. मौके पर जाकर देखा तो वह नशे की हालत में सहावर गेट इलाके में उत्पात मचा रही थी.


उन्होंने बताया कि युवती को बड़ी मुश्किल से पकड़कर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसके शराब के नशे में होने की बात की पुष्टि की और नशा उतारने की दवा दी. इसके बाद पुलिस ने युवती को अपनी गाड़ी में बिठाकर उसके घर पर छोड़ दिया.

Advertisement


बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में यूपी के ही झांसी जिले में नशे में टल्ली होकर एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ जमकर हंगामा किया था. पुलिस उन्हें लेकर थाने आई, तो वहां भी उपद्रव किया. पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया था.

Advertisement
Advertisement