scorecardresearch
 
सोमनाथ भारती को आगरा ले गई दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस आप विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर आगरा पहुंच गई. पुलिस उन्हें मथुरा लेकर भी जाएगी. भारती ने फरारी के वक्त आगरा और मथुरा में कई जगहों पर पनाह ली थी.

Advertisement
X
आगरा में मीडिया को भगत सिंह की किताब दिखाते रहे सोमनाथ

सोमनाथ भारती की पत्नी ने जब से उनके खिलाफ का मामला दर्ज कराया था, तभी से उनकी परेशानी शुरु हो गई थी. अंतरिम जमानत की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो जाने के बाद उनकी पुलिस रिमांड की अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई थी. इसके बाद पुलिस शनिवार की सुबह उन्हें आगरा लेकर पहुंची.

ज़रूर पढ़ें-

आगरा में भारती का सामना से कराया गया. पुलिस के मुताबिक लाल सिंह ने भारती को पहचान लिया और दावा किया कि यही दिल्ली से आए वह ‘‘मंत्री’’ हैं जिनके साथ बने सिंह उसके घर आया था और उसकी कार ली थी जिसे उसने नहीं लौटाया.

दरअसल लाल सिंह ने आपराधिक विश्वासघात का मामला पुलिस में दर्ज कराया था. आप नेता बने सिंह पर फरारी के वक्त भारती को शरण देने का आरोप है. हालांकि पुलिस बने सिंह और उन चार व्यक्तियों का अब तक पता नहीं लगा पाई है, जिन्होंने भारती को शरण दी थी और वे पुलिस जांच के दायरे में हैं.

-इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement