scorecardresearch
 
दिल्लीः बुराड़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की वारदात को उसी के कमरे में अंजाम दिया गया. हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है. लेकिन पुलिस इसके पीछे कारोबारी रंजिश की आशंका जता रही है.

Advertisement
X
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाला मुनव्वर हसन जाना-माना था. शनिवार को मुनव्वर हसन अपने कमरे मौजूद था. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

उसकी लाश पुलिस ने उसके कमरे से ही बरामद की है. पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पूरे कमरे की जांच पड़ताल भी की. हालांकि अभी तक पुलिस को हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं मिला है.

पुलिस के मुताबिक मुनव्वर इसी हफ्ते जेल से पेरोल पर बाहर आया था. क्योंकि उसका परिवार करीब एक महीने से रहस्यमयी हालात में लापता है. पुलिस उसके परिवार की तलाश भी कर रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मुनव्वर की प्रॉपर्टी को लेकर किसी के साथ रंजिश चल रही थी. उसकी और परिवार के गायब हो जाने के पीछे भी इसी रंजिश को वजह माना जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement