scorecardresearch
 

अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी ने दी सऊदी अरब में हमले की धमकी

एक ऑनलाइन संदेश में जवाहिरी ने अपने समर्थकों से हमले के लिए आह्वान करते हुए कहा कि वे राजतंत्र को उखाड़ फेंकें. राजतंत्र कभी भी लोगों की हिफाजत नहीं करेगा. शिया धर्मगुरू निम्र अल की हत्या क्षेत्र में वर्चस्व के लिए सऊदी-ईरानी प्रतिस्पर्धाओं में से एक है.

Advertisement
X
अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी
अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी

अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने सऊदी अरब द्वारा करीब 40 जिहादियों को मौत की सजा दिए जाने का बदला लेने के लिए वहां हमले की धमकी दी है. उसने सऊदी अरब के लोगों से आग्रह किया कि वे सत्तारूढ़ परिवार के राजतंत्र को उखाड़ फेंके.

एक ऑनलाइन संदेश में जवाहिरी ने अपने समर्थकों से हमले के लिए आह्वान करते हुए कहा कि वे राजतंत्र को उखाड़ फेंकें. राजतंत्र कभी भी लोगों की हिफाजत नहीं करेगा. शिया धर्मगुरू निम्र अल की हत्या क्षेत्र में वर्चस्व के लिए सऊदी-ईरानी प्रतिस्पर्धाओं में से एक है.

जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरब ने 2 जनवरी को 47 लोगों को मौत की सजा दी थी. उनमें से अधिकतर को 2003 से 2004 के बीच देश में अल कायदा के हमलों में शामिल होने के मामले में दोषी ठहराया गया था. उन लोगों में प्रमुख शिया धर्मगुरू निम्र अल निम्र भी थे.

Advertisement


ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अयमान अल जवाहिरी अल कायदा प्रमुख बना था. उसका जन्म 19 जून, 1951 को मिस्र में हुआ था. उसने आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले काहिरा विश्वविद्यालय से सर्जरी में मास्टर डिग्री हासिल की थी. वह अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है.


जवाहिरी अफगानिस्तान पर सोवियत कब्जे का विरोध करने के लिए कट्टरपंथी इस्लामिक जिहाद में शामिल हुआ था. इसी दौरान उसकी मुलाकात अल कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन से हुई थी. उसे चेचन्या में जिहादियों की भर्ती के लिए हिरासत में लिया गया था.


मिस्र में 62 पर्यटकों की मौत का इल्जाम लगने के बाद अल जवाहिरी का नाम एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो गया. अलकायदा दुनियाभर में आतंकी संगठनों में सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है. इस उग्रवादी संगठन की स्थापना 1989 में ओसामा बिन लादेन ने की थी.


ओसामा के नेतृत्व में ही अलकायदा ने अमेरिका में 9/11 का हमला किया था. इसके बाद अफगान युद्ध शुरू हुआ, जो मई 2012 में लादेन की मौत के साथ खत्म हुआ. अब यह संगठन अल-जवाहरी के नेतृत्व में अपना नेटवर्क फिर से मजबूत करने में लगा है.

Advertisement
Advertisement