scorecardresearch
 

प्राइवेट तस्वीरें, न्यूड डांस और घंटों तक टॉर्चर! श्रद्धा की हैवानियत का शिकार था शिवा शर्मा, चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में पुलिस पूछताछ के दौरान 9 अक्टूबर की रात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर शिवा को बंधक बनाकर टॉर्चर और ब्लैकमेल करने के आरोप हैं. पढ़ें श्रद्धा की हैवानियत का फसाना.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

लखनऊ के नौजवान कारोबारी शिवा शर्मा की डेथ मिस्ट्री अब भी सवालों के घेरे में है, लेकिन तफ्तीश में 9 अक्टूबर यानी वारदात वाली रात की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुन कर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं. क्या आप यकीन करेंगे कि 9 अक्टूबर की रात हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर मौजूद फ्लैट में शिवा को श्रद्धा और उसके साथियों ने इस भयानक तरीके से टॉर्चर किया कि शिवा की जगह और कोई और भी होता तो शायद इसी तरह बेमौत मारा जाता.

लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को गिरफ्तार करने के बाद उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी और इसी पूछताछ में तीनों ने 9 अक्टूबर की रात को लेकर जो कुछ बयान किया, उसे सुन कर पुलिस वाले भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए. क्या आप यकीन करेंगे कि उस रात शिवा के कत्ल से पहले श्रद्धा ने ना सिर्फ उसके सारे कपड़े उतरवा दिए थे, बल्कि उसे पीट कर और उसके पूरे बदन पर लिपस्टिक लगा कर उसे बगैर कपड़ों के ही सबके सामने नाचने के लिए मजबूर किया था.

श्रद्धा शिवा से पैसों की वसूली करना चाहती थी और इसी इरादे से वो ना सिर्फ उसे टॉर्चर कर रही थी, बल्कि बंद कमरे में उसे जलील कर सेडेस्टिक प्लेज़र यानी सताने के मजे ले रही थी. इसी सिलसिले में उसे सिगरेट से दागा भी गया था. पुलिस सूत्रों की मानें तो उस रात शिवा के साथ कई घंटों तक भयानक ज्यादती की गई और इस करतूत में श्रद्धा के साथ-साथ उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और श्रद्धा का खास दोस्त आमिर भी शामिल था. 

Advertisement

श्रद्धा ने वारदात की रात उसे अपने फ्लैट में बंधक बना लिया था और बुरी तरह धमकाते हुए उसे अपमानित और प्रताड़ित कर रही थी. तफ्तीश में हुए इसी खुलासे के साथ ये भी साफ हो गया कि उस रात श्रद्धा के फ्लैट पर श्रद्धा, रश्मि, दानिश और श्रद्धा के मेड सर्वेंट के अलावा श्रद्धा का खास दोस्त आमिर भी मौजूद था. जबकि श्रद्धा और उसके साथियों ने पहले पुलिस की पूछताछ में आमिर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था.

सूत्रों की मानें तो श्रद्धा ने शिवा को सिर्फ वारदात वाली रात ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी कई-कई दिनों तक बुरी तरह से टॉर्चर किया और अपने रसूख का हवाला देकर हमेशा-हमेशा के लिए जेल भिजवा देने की धमकियां देती रही. असल में श्रद्धा ने कथित तौर पर शिवा की कुछ ऐसी आपत्तिजनक और प्राइवेट तस्वीरें उतार रखी थीं, जिसकी बदौलत शिवा को मनचाहे तरीके से इसेतमाल कर रही थी. सीधे शब्दों में कहें तो इन्हीं तस्वीरों के जरिए वो शिवा को ब्लैकमेल कर रही थी और 9 अक्टूबर की रात को भी यही सिलसिला चल रहा था.

श्रद्धा ने वारदात वाले दिन उसे धोखे से अपने फ्लैट में बुलाया और उसकी तस्वीरों का हवाला देते हुए उसे सबके सामने कपड़े उतार कर नाचने के लिए मजबूर कर दिया. और तो और मनचाहे तरीके से टॉर्चर करते हुए श्रद्धा ने उसके पूरे शरीर में लिपस्टिक के दाग़ लगा दिए, ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा जलील किया जा सके. वो शिवा का हौसला तोड़ने के लिए उससे ना सिर्फ अजीबोगरीब प्राइवेट काम करवाती, बल्कि उससे सबके सामने अपने पैर तक दबवाती थी.

Advertisement

तफ्तीश में पुलिस को पता चला है कि अपने संबंधों को हवाला देकर लोगों को अपने प्रभाव में लेना और उन्हें मनमाने तरीके से इस्तेमाल कर श्रद्धा का शगल था. वो अक्सर बड़े अफसरों के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाती और इन्हीं तस्वीरों को दिखा कर लोगों को डराने और उन पर प्रभाव डालने की कोशिश करती. इन तस्वीरों को उसने एक खास मकसद से एक सीक्रेट पेन ड्राइव में सेव भी कर रखा था. 

पुलिस की मानें तो शिवा अक्सर लखनऊ के किसान बाजार के एक कैफे में अपने ग्रुप के साथ जाती और वहां हुक्का पीती. इस दौरान वो वैसे अमीरजादों को टार्गेट करने की तैयारी करती, जिनसे वो कुछ फायदा ले सकती थी. शिवा शर्मा की श्रद्धा से मुलाकात भी उसी कैफे में हुई थी. हालांकि श्रद्धा उसके साथियों के पकड़े में आने के बाद किसान बाजार का वो कैफे मालिक अपनी दुकान बंद कर फिलहाल फरार हो चुका है और लखनऊ पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस को शक है कि ये कैफे मालिक भी श्रद्धा का एक करीबी राजदार हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement