scorecardresearch
 

पाकिस्तान में भिखारियों पर एक्शन और ‘धुरंधर’ फिल्म से कनेक्शन... क्यों वायरल हो रही है ये खबर?

पाकिस्तान में पिछले साल भिखारियों के खिलाफ एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया था, जो अब तक जारी है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक 66 हजार लोगों को डिटेन किया गया है, जबकि सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन अब इस ऑपरेशन को चर्चित फिल्म 'धुरंधर' से जोड़कर देखा जा रहा है. जानते हैं ये पूरी कहानी.

Advertisement
X
कहा जा रहा है कि PAK पुलिस इन भिखारियों में छुपे रॉ एजेंट तलाश रही है (वीडियो ग्रेब)
कहा जा रहा है कि PAK पुलिस इन भिखारियों में छुपे रॉ एजेंट तलाश रही है (वीडियो ग्रेब)

पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ चल रहा बड़ा पुलिस ऑपरेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया है. वजह सिर्फ कई लोगों की गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं, बल्कि इस कार्रवाई को भारतीय फिल्म 'धुरंधर' से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. लोग दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी में हमजा के किरदार का खुलासा होने के बाद से पाकिस्तान में अचानक भिखारियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की जा रही है. वायरल कहानी को मानें तो पाकिस्तान की पुलिस भिखारियों के भेष में छुपे 'रॉ' के जासूसों को तलाश कर रही है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक पाकिस्तान पुलिस के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें एक पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ तेज आवाज़ में ऐलान करते हुए देखा जा सकता है. वो टीम के जवानों को भिखारियों की धरपकड़ के लिए आदेश देता हुआ दिखता है. कभी वो खुद सड़क के किनारे, फुटपाथ पर, गंदगी भरे इलाकों में और कभी संकरी गलियों में बैठे नशेड़ियों और भिखारियों को पकड़ता नजर आता है. साथ ही वो वीडियो में इस एक्शन को पुलिस की दबंग कार्रवाई कहता नजर आता है. 

एक वीडियो में वो दाढ़ी और पुलिस टोपी वाला शख्स सितंबर 2025 की कार्रवाई बोलता नजर आता है. इसी तरह से एक वीडियो में पुलिसवाले बुर्का पहनकर छापेमारी कर रहे हैं और भिखारियों को पकड़ रहे हैं. इसी तरह कहीं सोते हुए तो कहीं नशा करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

भिखारियों की धरपकड़ के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन भारत में इनके वायरल होने की वजह है रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'. इससे पहले कि मैं आपको फिल्म और उस किरदार के बारे में विस्तार से बताऊं, पहले हम जान लेते हैं, पाकिस्तान पुलिस की कार्रवाई के बारे में, जिसके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. देखें वायरल पोस्ट-

असल में साल 2025 से पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है. पुलिस और एजेंसियां सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक कार्रवाई कर रही हैं. हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया और संदिग्ध लोगों को विदेश जाने से रोका गया. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ भीख मांगने का मामला नहीं, बल्कि संगठित नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश है.

जांच में सामने आया कि कई भिखारी अकेले काम नहीं कर रहे थे, बल्कि उनके पीछे पूरा नेटवर्क था. बच्चों और महिलाओं को आगे कर पैसे कमाने वाले गिरोह सक्रिय थे. कुछ मामलों में इनका कनेक्शन चोरी और ड्रग्स से भी जुड़ा पाया गया. इस ऑपरेशन में सबसे बड़ा कदम एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में उठाया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, 66,000 लोगों को डिटेन किया गया है. हजारों लोगों के पासपोर्ट सस्पेंड हुए हैं और खाड़ी देशों से बड़ी संख्या में लोग डिपोर्ट किए गए हैं. यानी यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच चुका है.

Advertisement

यहीं से यह मामला सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगा. भारतीय फिल्म 'धुरंधर' को इस पूरे ऑपरेशन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि फिल्म में भी कुछ ऐसी कहानी नजर आती है. फिल्म में माफिया मॉडल और असल में भिखारी गिरोह की झलक मिलती है. बच्चों और गरीबों का इस्तेमाल भी दिखाया गया है. पर्दे के पीछे बैठे असली सरगना की बात भी सामने आती है. फिल्म का मुख्य किरदार हमजा एक भारतीय जासूस होने के वाबजूद हमजा बनकर वहां काम करता है. इस बात का खुलासा फिल्म के अंत में होता है. 

हमजा (रणवीर सिंह) की हकीकत सामने आते ही सोशल मीडिया पर भिखारियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को फिल्म से जोड़ा जा रहा है. क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी माफिया दिखने वाला हमजा असल में रॉ का एजेंट निकलता है. अब लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि धुरंधर फिल्म का असर पाकिस्तान में देखा जा सकता है, जहां पुलिस सड़कों, फुटपाथों और गंदगी के बीच रहने वाले नशेड़ियों और भिखारियों की धरपकड़ में जुटी है. उनकी शिनाख्त कर रही है. देखें वायरल वीडियो-

असलियत यह है कि पाकिस्तान का यह ऑपरेशन पूरी तरह प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई है. इसका फिल्म 'धुरंधर' से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है. यह कनेक्शन सिर्फ सोशल मीडिया पर बनाया गया नैरेटिव है, जो खबर को ज्यादा सनसनीखेज बनाने के लिए फैलाया जा रहा है. इसके पीछे तीन बड़ी वजहें नजर आती हैं-

Advertisement

- लोग रियल-लाइफ और रील-लाइफ की तुलना पसंद करते हैं.
- सोशल मीडिया एल्गोरिद्म ऐसे कंटेंट को तेजी से फैलाते हैं.
- यानी यह वायरलिटी का क्लासिक फॉर्मूला है.

पाकिस्तान सरकार का दावा है कि शहरों को भिखारी मुक्त बनाना है. मानव तस्करी को रोकना है. और अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को सुधारना है. इस ऑपरेशन में अब गिरोह चलाने वालों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. देश के अलग-अलग शहरों में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई मामलों में पुलिस को पूरे नेटवर्क के सबूत मिले, जिसमें ट्रांसपोर्ट, ठिकाने और पैसों का लेनदेन शामिल था. यानी कार्रवाई अब सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रही.

सैफ सिटी कैमरे और इंटेलिजेंस सिस्टम की मदद से इन नेटवर्क्स को ट्रैक किया जा रहा है. यह ऑपरेशन अब हाई-टेक बन चुका है, जहां हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि गरीबी और बेरोजगारी असली समस्या है. सिर्फ गिरफ्तारी से समाधान नहीं होगा. बल्कि पुनर्वास भी जरूरी है.

फिल्म 'धुरंधर' के साथ जोड़ा गया यह नैरेटिव भले ही वायरल हो रहा हो, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा जटिल और गंभीर है. पाकिस्तान का यह ऑपरेशन एक बड़ा क्राइम-कंट्रोल अभियान है, लेकिन सोशल मीडिया ने इसे फिल्मी एंगल देकर वायरल बना दिया है. सच यह है कि धुरंधर कनेक्शन सिर्फ एक ट्रेंड है, असली कहानी कानून, नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय दबाव की है.

Advertisement

कौन है हमजा अली मजारी?
फिल्म 'धुरंधर' (2025) और इसके सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (2026) में हमजा अली मजारी का मुख्य किरदार अभिनेता रणवीर सिंह ने निभाया है. यह किरदार अपनी इंटेंसिटी और कहानी के ट्विस्ट की वजह से जबरदस्त वायरल हो रहा है. यहां हमजा के बारे में और उसके वायरल होने की मुख्य वजहें दी गई हैं-

किरदार की सच्चाई
फिल्म की शुरुआत में हमजा को कराची के लयारी इलाके का एक मामूली गैंगस्टर दिखाया जाता है, जो धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का दाहिना हाथ बन जाता है. क्लाइमेक्स में पता चलता है कि हमजा असल में एक भारतीय जासूस है, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है. वह पंजाब रेजिमेंट का एक पूर्व सैनिक था, जिसे मौत की सजा मिली थी, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसी (IB/RAW) के प्रमुख अजय सन्याल (आर. माधवन) ने उसे एक बेहद खतरनाक सीक्रेट मिशन 'ऑपरेशन धुरंधर' के लिए चुना. उसका मिशन पाकिस्तान के भीतर छिपे उन आतंकियों और मास्टरमाइंड्स को खत्म करना है, जो भारत में 26/11 जैसे हमलों के जिम्मेदार हैं.

क्यों वायरल है यह किरदार?
'अननोन गनमैन' का एंगल: सोशल मीडिया पर लोग हमजा को पाकिस्तान में हाल के वर्षों में मारे गए आतंकियों की घटनाओं से जोड़ रहे हैं. फैंस का मानना है कि यह किरदार उन असली जासूसों से प्रेरित है जो सीमा पार जाकर दुश्मनों का खात्मा करते हैं.

Advertisement

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि फिल्म की सफलता के बाद पाकिस्तान की पुलिस कराची की गलियों में 'असली हमजा' (भारतीय जासूसों) की तलाश कर रही है. हालांकि, यह खबर सनसनी फैलाने के लिए बनाई गई थी, लेकिन इसने किरदार की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement