scorecardresearch
 

गाजियाबाद में हाफ एनकाउंटर, 25 हजार का इनामी बदमाश साथी के साथ गिरफ्तार

गाजियाबाद में हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस की स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है. वह कार से मोदीनगर से भोजपुर की तरफ जा रहा था. पुलिस को कई मामलों में बदमाश की तलाश थी.

Advertisement
X
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी है गोली (Photo: ITG/Anshul Singh)
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी है गोली (Photo: ITG/Anshul Singh)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं. मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है.

गाजियाबाद के एसीपी (मोदीनगर) भास्कर वर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अपने साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश की पहचान जलवीर उर्फ जालू के रूप में हुई है. एसीपी के मुताबिक स्वाट टीम को यह सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी जालू अपने एक साथी के साथ मोदीनगर से भोजपुर की ओर जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो अब भी घेरे में

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने मोदीनगर के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की कार आती नजर आई. स्वाट टीम ने जब इस कार को रुकने का इशारा किया, तब कार सवार बदमाशों ने गाड़ी मोड़ ली और भागने लगे. पुलिस टीम ने इस कार का पीछा शुरू कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दरभंगा लूट के आरोपी STF से भिड़े... मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, हथियार के साथ 6 गिरफ्तार

एसीपी, मोदीनगर के मुताबिक बदमाशों ने अपनी गाड़ी कच्चे मार्ग पर मोड़ ली और कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी से उतर स्वाट टीम पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जलवीर उर्फ जालू को भी गोली लगी है. जालू के साथ उसका साथी जतिन शर्मा भी पकड़ा गया है. पुलिस को लंबे समय से जालू की तलाश थी. जालू पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement