scorecardresearch
 

Chhattisgarh Encounter: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी विरोधी अभियान (Anti-Maoist Operation) के दौरान एक नक्सली मारा गया. जबकि सीआरपीएफ (CRPF) का एक कोबरा कमांडो घायल हो गया. बाद में घायल कोबरा कमांडो को वहां से एयरलिफ्ट किया गया. हालांकि इलाके में विशेष अभियान अब भी जारी है.

Advertisement
X
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया (फाइल फोटो)
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया (फाइल फोटो)

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी विरोधी अभियान (Anti-Maoist Operation) के दौरान एक नक्सली मारा गया. जबकि सीआरपीएफ (CRPF) का एक कोबरा कमांडो घायल हो गया. बाद में घायल कोबरा कमांडो को वहां से एयरलिफ्ट किया गया. हालांकि इलाके में विशेष अभियान अब भी जारी है.

सुकमा जिले के तुमरेल गांव माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो की 210वीं बटालियन कर रही है और इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और एसटीएफ के जवान भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने आगे बताया कि अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार, अभियान के दौरान एक कोबरा कमांडो घायल भी हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है.

कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष जंगल युद्ध इकाई है, जो वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में इन अभियानों के लिए अग्रणी बल है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement