scorecardresearch
 

सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी... नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

अहमदाबाद की 17 वर्षीय नाबालिग से माउंट आबू में न्यू ईयर पार्टी के दौरान दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद 14 साल की सहेली और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया और तीन महीने बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी दिव्येश को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)
पुलिस ने आरोपी दिव्येश को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती कई बार बेहद खतरनाक साबित होती है. गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मामला जुड़ा है एक 17 साल की नाबालिग लड़की से. जिसे इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने उसे बाहर ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी बना लिया था. तीन महीने बाद वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरा मामला सामने आया.

इंस्टाग्राम पर हुई थी नाबालिगों की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अहमदाबाद के राणीप इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है. करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती गांधीनगर के कलोल में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई थी. सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों अक्सर बातचीत करने लगीं. करीब चार महीने तक बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान दोनों के बीच भरोसा भी बढ़ता गया. लेकिन पीड़िता को अंदाजा नहीं था कि यह दोस्ती आगे चलकर उसकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन जाएगी.

नए साल के लिए गए थे माउंट आबू
30 दिसंबर 2025 को 14 साल की सहेली ने पीड़िता को फोन किया और बताया कि वह 31 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ माउंट आबू में न्यू ईयर मनाने जा रही है. उसने पीड़िता को भी साथ चलने के लिए कहा. दोस्ती के भरोसे पर पीड़िता इस प्रस्ताव के लिए तैयार हो गई. इसके बाद वह अपनी नाबालिग सहेली और उसके 22 वर्षीय दोस्त दिव्येश के साथ ट्रेन से राजस्थान के माउंट आबू पहुंची. वहां तीनों ने एक होटल में कमरा लिया. शुरू में सब कुछ सामान्य लग रहा था और तीनों नए साल की पार्टी मनाने की तैयारी कर रहे थे.

Advertisement

होटल के कमरे में पार्टी
माउंट आबू के होटल में तीनों एक ही कमरे में पार्टी कर रहे थे. इस दौरान 14 साल की सहेली और उसका दोस्त दिव्येश बीयर पी रहे थे. पीड़िता को भी थम्स अप में मिलाकर बीयर दी गई. पीड़िता को लगा कि वह सामान्य सॉफ्ट ड्रिंक पी रही है, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे नींद आने लगी. शराब के असर से वह बेहोश हो गई. इसी दौरान आरोप है कि दिव्येश ने उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया.

होश आने पर बिखरे मिले कपड़े
कुछ समय बाद जब पीड़िता को होश आया तो उसने देखा कि उसके कपड़े बिखरे पड़े हैं. उसे तुरंत शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. उसने दिव्येश और अपनी नाबालिग सहेली से इस बारे में पूछा, लेकिन दोनों ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. इस बात से घबराकर पीड़िता वहां से निकल गई. बाद में वह अकेले ही ट्रेन से वापस अहमदाबाद लौट आई. उस समय उसे पूरी घटना का अंदाजा नहीं था, लेकिन उसके मन में गहरी बेचैनी जरूर थी.

तीन महीने बाद इंस्टाग्राम पर दिखा वीडियो
घटना के करीब तीन महीने बाद 11 मार्च 2026 को पीड़िता अपने घर पर थी. तभी उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा जिसने उसके होश उड़ा दिए. उस वीडियो में 22 साल का दिव्येश उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए नजर आ रहा था. यही नहीं, वीडियो में उसकी 14 साल की सहेली भी दिखाई दे रही थी, जो पीड़िता के शरीर के संवेदनशील हिस्सों को छू रही थी. यह देखकर पीड़िता पूरी तरह से टूट गई. उसे समझ आ गया कि उसके साथ क्या हुआ था.

Advertisement

सहेली के फोन से बनाया गया था वीडियो
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी घटना का वीडियो 14 साल की नाबालिग सहेली ने अपने मोबाइल फोन से बनाया था. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी 14 साल की सहेली और उसके दोस्त दिव्येश के ख़िलाफ़ रानीप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 22 साल के दिव्येश को गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस ने गैंगरेप के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है, और 14 साल की सहेली को भी आरोपी बनाया गया है. 

पुलिस फ़िलहाल इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर किसने अपलोड किया और इसका मक़सद क्या था? यह अभी भी जांच का विषय है कि क्या नाबालिग सहेली ने ही इसे अपलोड करके वायरल किया था या किसी और ने ऐसा किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement