scorecardresearch
 

बरेली में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, प्यार के जाल में फंसाकर वसूले 10 लाख, महिला गिरफ्तार

बरेली में पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए वसूले थे. इसके बाद में 12 लाख और मांगते हुए झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
यूपी के बरेली में 37 साल की एक महिला को ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़ा गया है. (Photo: X/@bareillypolice)
यूपी के बरेली में 37 साल की एक महिला को ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़ा गया है. (Photo: X/@bareillypolice)

उत्तर प्रदेश के बरेली में हनी-ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. उस पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप है.

प्रेम नगर इंस्पेक्टर (क्राइम) प्रमोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई इंद्रानगर निवासी मनीष गंगवार की शिकायत के बाद की गई. इस मामले में प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. आरोपी महिला की पहचान पूजा शर्मा के रूप में हुई है.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने  उसके साथ नजदीकी संबंध बनाए और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इस दौरान पीड़ित से 10 लाख रुपए ऐंठ लिए. इसके बाद 12 लाख रुपए मांगने लगी. झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी.

इस मामले कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे वीर सावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान महिला ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि पति के साथ घरेलू विवाद के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. 

Advertisement

इसी वजह से उसने झूठी शिकायत दर्ज कराकर सेटलमेंट के नाम पर पैसे लेने की बात मानी. पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement