दिल्ली की एक अदालत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शरजील इमाम इस साल फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों के मामले में आरोपी है. शरजील इमाम को सख्त UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए शरजील इमाम को बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि इस साल फरवरी के महीने में दिल्ली में हिंसा हुई थी, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था. इससे पहले भड़काऊ भाषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ सबूत मिलने का दावा किया था.
ये भी पढ़ें- पूर्व बॉडीगार्ड का सनसनीखेज दावा-सुशांत के घर पार्टियों में जमकर चलती थी चरस
A Delhi Court remands Sharjeel Imam to four-day police custody
— ANI (@ANI)
शरजील इमाम पर आरोप है कि उसने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले भू-भाग (चिकेन नेक) को काटने की बात कही थी. शरजील असम को हिंदुस्तान से अलग करने वाले भाषण के बाद चर्चा में आया था. इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमे दायर हुए थे. शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें- दिल्लीः चांदनी चौक में ज्वैलर्स भाइयों ने लगाई फांसी, आर्थिक तंगी बनी वजह