scorecardresearch
 
यूपीः सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोशल साइट पर दूसरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस युवक की टिप्पणी से एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया था.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी बंटी नामक युवक ने सोशल साइट पर दूसरे धर्म के प्रति कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिससे संप्रदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया था.

इस घटना के बाद लोग घीयामण्डी क्षेत्र के बाजार बंद कराते हुए कोतवाली की ओर कूच करने लगे. घटना का पता लगते ही पुलिस अधीक्षक नगर आलोक प्रियदर्शी और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की अगुआई में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल इलाके में तैनात कर दिया गया.

एसएसपी ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों से सीधे वार्ता कर मामले को ज्यादा तूल पकड़ने से पहले ही सुलझा लिया गया और कुछ समय की मशक्कत के बाद युवक बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

Advertisement

नगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. मैसेज डालने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब किसी समुदाय को किसी से कोई दिक्कत नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement