जमानत पर शोहरत...ये कोई जुमला नहीं है. बल्कि कड़वी हकीकत है. साल 1998 से, यानी पिछले 17 साल में सलमान ने जितना भी नाम और पैसा कमाया वो जमानत के बदौलत है. दरअसल जोधपुर में उनके खिलाफ चार मुकदमे चल रहे हैं. इन सभी मामलों में हिट एंड रन केस की तरह ही उन्हें बेल मिली है.
अभी भी पांच मामलों में घिरे हैं सलमान खान
सलमान को भले ही अमेरिकन बेकरी त मिल गई हो. लेकिन आने वाली 14 मई को जोधपुर की अदालत में उन पर
आर्म्स एक्ट के तहत चल रहे एक दूसरे केस का फैसला आना है. इसके बाद 1 जून को जोधपुर कोर्ट में उन पर चल रहे काले हिरण के शिकार
मामले पर भी सुनवाई होनी है. इसके अलावा राजस्थान के हाई कोर्ट में उन पर दो और मामलों पर सुनवाई होनी है. यानी आने वाला वक्त
सलमान की परेशानी बढ़ा सकता है.
राजस्थान में उन पर चल रहे चार मामलों में से दो में उन्हें लोअर कोर्ट से सजा सुनाई जा चुका है. एक मामले में 1 साल और दूसरे मामले में 5 साल की जेल...पर राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें इन दोनों ही मामलों में जमानत के नाम पर राहत दी हुई है.
केस और लंबा खिंचा तो सलमान को ऐसे होगा फायदा...
जानकारों के मुताबिक किसी भी केस का इतना लंबा चलना सलमान के लिए ही फायदेमंद हो सकता है. इन सभी मामलों में जिन लोगों ने
सलमान के खिलाफ गवाही दी थी.उन सभी की उम्र उस वक्त 57-58 साल की थी.लेकिन अब सभी 74-75 साल के बुजुर्ग हो चुके हैं. लिहाजा
वक्त और उम्र के साथ-साथ उनकी याददाश्त भी कमजोर हुई है. इसका फायदा सलमान को मिल सकता है.
पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं सलमान खान
सलमान खान को दो चिंकारा का शिकार करने के मामले में और घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में वन विभाग ने सबसे पहले 12 अक्टूबर
1998 में हिरासत में लिया था. इसके बाद सलमान 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहे. 10 अप्रैल 2006 से 15 अप्रैल 2006 तक यानि
6 दिन के लिए सेंट्रल जेल में रहना पड़ा.सलमान काले हिरण शिकार के तीन मामलों में अब तक पुलिस व न्यायिक अभिरक्षा के तहत 18
दिन जोधपुर जेल में रह चुके हैं. और सेशन कोर्ट ने जब उनकी सजा की पुष्टि की थी तो सलमान को 26 अगस्त 2007 से लेकर 31 अगस्त
2007 तक जेल में रहना पड़ा था.
17 साल से कहां गायब है अहम गवाह?
हरीस दुलानी ही वो शख्स है जो राजस्थान में सलमान खान के खिलाफ चल रहे चारों मामलों में सबसे मबत्तवपूर्ण गवाह है.हरीश दुलानी
शिकार के वक्त सलमान की जिप्सी चला रहा था यानी वो शिकार के सभी मामलों का चश्मदीद भी है.
लेकिन हैरानी की बात ये है कि हरीस दुलानी पिछले 17 साल से गायब है.लोगों के मुताबिक हरीश दुलानी मुंबई में है और कुछ लोगों का मानना हा कि वो विदेश भाग गया है. लेकिन आजतक कोई भी शख्स हरीस दुलानी की गुमशुदगी के राज से पर्दा नहीं उठा पाया है. 17 साल पहले हरीश दुलानी एक बार जोधपुर से गायब क्या हुआ तो वो फिर दोबारा कभी लौट कर जोधपुर नहीं आया. इतना ही नहीं उसके घरवालों को भी नहीं पता है कि वो इस वक्त कहां पर है.
दरअसल हरीश दुलानी ने साल 1998 में सलमान खान के खिलाफ गवाही दी थी. लेकिन एक महीने बाद वो अपने बयान से पलट गया था. उसके बाद वो ऐसा गायब हुआ कि आजतक उसका पता नहीं चल पाया है.