scorecardresearch
 

SBI ATM का कैश ही नहीं, पूरी मशीन ही उठा ले गए चोर... देवघर में चोरी की सनसनीखेज वारदात- VIDEO

देवघर के नंदन पहाड़ के पास चोरों ने SBI का पूरा ATM ही उड़ा लिया. बदमाशों ने पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से ATM मशीन काटकर बाहर निकाली. इसके बाद मशीन को रस्सी से बांधकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा और सुनसान जगह पर कार में लादकर फरार हो गए.

Advertisement
X
एटीएम चुराकर कार में ले जाते चोर. (Photo: Screengrabs)
एटीएम चुराकर कार में ले जाते चोर. (Photo: Screengrabs)

झारखंड के देवघर में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. नगर थाना क्षेत्र में नंदन पहाड़ के पास बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूरा ATM ही उड़ा लिया. चोरों ने पहले ATM का शटर तोड़ा और फिर गैस कटर की मदद से पूरी मशीन को काटकर बाहर निकाला. इसके बाद मशीन को रस्सी से बांधा और सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए.

गैस कटर से काटा ATM, फिर सड़क पर घसीटा
बताया जा रहा है कि वारदात अहले सुबह की है. बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. उन्होंने पहले ATM का शटर तोड़ा. इसके बाद गैस कटर से मशीन को काटकर बाहर निकाला. मशीन को रस्सी से बांधकर चोर उसे सड़क पर घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह तक ले गए.

सुनसान जगह पर कार में लादकर हुए फरार
ATM को सुनसान जगह तक ले जाने के बाद बदमाशों ने उसे कार में लादा और मौके से फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बदमाशों की गतिविधियां CCTV में कैद हुई हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे.

Advertisement

ATM में कितनी रकम थी?
पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि चोरी किए गए ATM में वारदात के वक्त कितनी रकम मौजूद थी. बदमाशों ने ATM से सिर्फ कैश निकालने के बजाय पूरी मशीन ही उखाड़ ली, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. CCTV फुटेज और दूसरे सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

(इनपुट- शैलेंद्र कुमार मिश्रा)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement