scorecardresearch
 

SIP Crorepati Formula: ₹1करोड़ का फंड चाहिए, SIP करेगी सपना पूरा, समझ लें पूरा गणित

SIP Compounding Power: म्यूचुअल फंड में एसआईपी एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रोसेस है और इसने निवेशकों को 18-20 फीसदी तक रिटर्न देकर मालामाल किया है.

Advertisement
X
एसआईपी में निवेश बना सकता है करोड़पति. (Photo: ITG)
एसआईपी में निवेश बना सकता है करोड़पति. (Photo: ITG)

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, इसका असर म्यूचुअल फंड पर भी देखने को मिला है, लेकिन अगर आपको मोटा फंड जुटाना है, जो बाजार की उथल-पुथल से घबराएं नहीं, बल्कि निवेश को बरकरार रखें. Mutual Fund SIP को लॉन्गटर्म में फायदे का सौदा माना जाता है और अगर सही फॉर्मूले के तहत निवेश किया जाए, तो ये आपको करोड़पति बना सकती है. आइए समझते हैं कि कैसे सिर्फ 10000 रुपये मंथली की एसआईपी के जरिए आप 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं? 

बाजार के उतार-चढ़ाव में बंद न करें SIP 
अमेरिका-ईरान युद्ध से मिडिल ईस्‍ट में तनाव का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दिखा है. निवेशकों को तगड़े झटके भी लगे हैं, लेकिन तमाम एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इन उतार-चढ़ाव के बीच अपनी एसआईपी को बंद करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है. यानी अपनी एसआईपी को बंद नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि यह एक लॉन्‍ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है और अब तक का इतिहास देखें, तो निवेशकों को बड़ा मुनाफा ही दिया है. 

स्टेप-अप एसआईपी करेगी कमाल
मार्केट एक्‍स्‍पर्ट्स शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी नई एसआईपी शुरू करने की सलाह देते हैं. अगर आप भी SIP Investment स्टार्ट करना चाहते हैं, तो फिर आप 10 हजार रुपये मंथली निवेश के जरिए अपने लिए 1 करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकते हैं.

Advertisement

हालांकि, इसके लिए आपको एक फॉर्मूले के तहत एसआईपी निवेश करना होगा. 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए आपको स्‍टेप-अप SIP करनी होगी. यानी SIP में हर साल 10 फीसदी या उससे ज्‍यादा की बढ़ोतरी करनी होगी. फिर ये निवेश प्लान आपको करोड़पति बना देगा. 

मंथली 10 हजार निवेश से बनेंगे करोड़पति
इस उदाहरण के तौर पर समझते हैं, तो मान लीजिए आपने एसआईपी की शुरुआत 10,000 रुपये के मंथली इन्वेस्टमेंट के साथ की. पहले साल में आपको इतना निवेश करना है, लेकिन फिर सालाना 10 फीसदी का इजाफा करते जाना है. अब एवरेज सालाना रिटर्न 20 फीसदी मानकर चलें, तो 13-14 साल में आपका फंड एक करोड़ रुपये से ज्यादा होगा. 

इसका कैलकुलेशन बेहद सरल है, 10 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के आधार पर 5 साल में आपकी हर महीने की एसआईपी बढ़कर 14,600 रुपये होगी. इसके माध्यम से आपका एसआईपी फंड 5 साल बाद करीब 14–16 लाख रुपये हो सकता है. ठीक इसी तरीके से स्टेप-अप करते हुए 10 साल बाद आपकी एसआईपी बढ़कर 23,500 रुपये हो जाएगी, जिससे आपका डिपॉजिट अमाउंट बढ़कर 45–55 लाख रुपये हो जाएगा. अब यही एसआईपी 14 साल में 38 हजार रुपये की हो जाएगी और कुल फंड बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो जाएगा.

Advertisement

कंपाउंडिंग की दिखती है पावर
इस 1 करोड़ रुपये के फंड में आपके द्वारा किया गया कुल निवेश करीब ₹38–42 लाख होगा, जबकि इसमें बाकी की भारी-भरकम रकम लॉन्ग टर्म एसआईपी निवेश में अहम रोल निभाने वाली कंपाउंडिंग की पावर का होगा. एसआईपी ने निवेशकों को 18-20% तक रिटर्न दिया है और ये 20% रिटर्न आपको करोड़पति बनाने वाला साबित होगा. 

हालांकि, यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि ये गणिक 20 फीसदी रिटर्न के आधार पर समझाया गया है, ये कोई गारंटीड रिटर्न नहीं है, बल्कि एक अनुमान है, आपके निवेश पर मिलने वाला कंपाउंडिंग रिटर्न अलग या कहें इससे कुछ कम या कुछ ज्यादा भी हो सकता है. 

(नोट- किसी भी तरह के फाइनेंशियल निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement