scorecardresearch
 

Post Office की 'गुल्लक', सिर्फ रोज बचाएं 333 रुपये, मिलेंगे पूरे ₹17 लाख!

Post Office Best Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि इनमें किए गए निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है.

Advertisement
X
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में मिल रहा जोरदार ब्याज. (Photo: ITG)
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में मिल रहा जोरदार ब्याज. (Photo: ITG)

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाएं खासी पॉपुलर हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनमें किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इनमें शामिल पोस्ट ऑफिर रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) खास है, इसमें रोजना सिर्फ 333 रुपये की बचत करते आप 17 लाख रुपये का फंड जुटा सकते हैं. 

सरकार की सुरक्षा, धांसू ब्याज 
Post Office की ये RD Scheme एक तरह से सरकारी गुल्लक है, जिसमें की किया गया छोटा-छोटा निवेश आपको सरकार की ओर से जोरदार रिटर्न मिलता है और मोटा फंड इकठ्ठा किया जा सकता है. इस सरकारी स्कीम में किए गए निवेश पर ब्याज की बात करें, तो सरकार द्वारा इसपर 6.7 फीसदी का धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है. 

100 रुपये से खुलवा सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की लिस्ट में शामिल Post Office RD में अकाउंट ओपन कराना बेहद आसान है, आप अपने नजदीकी डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस में जाकर इसे ओपन करा सकते हैं. खास बात ये है कि रिकरिंग डिपॉजिट खाता (Recurring Deposit) में आप महज 100 रुपये के शुरुआती निवेश से अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसमें Govt Scheme में सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोलने की भी सुविधा दी जाती है. 

Advertisement

मैच्योरिटी इतनी, बढ़ाने की सुविधा भी
Post Office Recurring Deposit में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है, लेकिन इसे पांच साल के लिए आगे बढ़ाने की सुविधा भी निवेशकों को दी जाती है. इस स्कीम में निवेश का पूरा फायदा लेने के लिए समय पर निवेश जरूरी है. अगर RD Scheme में अगर किसी महीने आप इसमें किस्त तय समय पर डालना भूल जाते हैं, तो फिर 1% प्रति माह का जुर्माना देना पड़ेगा और अगर आपकी लगातार 4 किस्तें छूट जाती हैं, तो फिर ये खाता अपने आप क्लोज भी हो जाता है. 

कैसे जमा होगा 17 लाख का फंड? 
स्कीम के तहत 17 लाख रुपये का फंड जुटाने के लिए आपको हर रोज 333 रुपये बचाने होंगे. इस तरह की नियमित बचत से महीने में आप करीब 10000 रुपये जुटा लेंगे. अब हर महीने ये रकम पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं, तो फिर पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड में आपका जमा 6 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज से कमाई 1,13,659 रुपये होगी, जबकि कुल फंड 7,13,659 रुपये का हो जाएगा. 

अब स्कीम में मिल रही सुविधा के मुताबिक, अगर आप पांच साल के लिए निवेश आगे बढ़ाते हैं, तो फिर 10 साल में आपका निवेश 12 लाख रुपये होगा, जबकि आपका कुल फंड 17,08,546 रुपये का हो जाएगा. इसमें ब्याज से होने वाली कमाई ही 5,08,546 रुपये होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement