scorecardresearch
 

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद फिर होगी US-ईरान वार्ता! इस देश ने किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान ने कहा है कि अमेरिका-ईरान वार्ता में MoU लागू करने पर प्रगति हुई है. अगली बैठक खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद जल्द आयोजित होगी.

Advertisement
X
खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद फिर मिलेंगे US-ईरान के प्रतिनिधि (File Photo: ITG)
खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद फिर मिलेंगे US-ईरान के प्रतिनिधि (File Photo: ITG)

पाकिस्तान ने गुरुवार को ऐलान किया कि ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को लागू करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है. अगली बैठक ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए ऐलान के मुताबिक, कतरी और पाकिस्तानी मध्यस्थों ने दोहा में अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि बुधवार को दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत मुख्य रूप से 17 जून को इस्लामाबाद में हुए MoU को लागू करने पर केंद्रित थी. इसमें ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल थे.

शुक्रवार को खामेनेई का अंतिम संस्कार...

पाकिस्तानी बयान के मुताबिक, दोनों पक्ष आने वाले वक्त में बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं और अगली बैठक अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद जल्द से जल्द तय की जाएगी.

शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसी साल, 28 फरवरी को तेहरान में अमेरिका और इजरायल के हमले में उनकी मौत हो गई थी. इस मौके पर विदेशी नेता, अधिकारी और धार्मिक हस्तियां दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जैन मुनि, बिहार गवर्नर, सलमान खुर्शीद... खामेनेई के जनाजे में भारत से कौन-कौन शामिल होगा

ईरान के उप-गृह मंत्री और अंतिम संस्कार आयोजन मुख्यालय के प्रमुख अली अकबर पोरजामशिडियन के मुताबिक, कई विदाई समारोह और अंतिम संस्कार जुलूस आयोजित किए जाएंगे और दिवंगत सर्वोच्च नेता को 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी ईरानी शहर मशहद में दफनाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement