scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों का खत्म होगा 'जाम का दर्द'! 2 साल में शुरू होगी मेट्रो

सालों से मेट्रो का इंतजार कर रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. हांलाकि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी 2 साल का वक्त लगेगा, लेकिन फिलहाल इस बात की राहत है कि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है.

Advertisement
X
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू (Photo-Pexels)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू (Photo-Pexels)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है, आने वाले दिनों में यहां के लोगों के लिए मेट्रो का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है. पिछले कई सालों से यहां लोग भारी ट्रैफिक जाम से परेशान हैं, मेट्रो की सुविधा नहीं होने की वजह से अपनी गाड़ियों से निकलना पड़ता है, जिसका नतीजा रोजाना जाम की समस्या. 

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) एक्वा लाइन के 7.5 किलोमीटर लंबे विस्तार की योजना बना रहा है. यह नया रूट नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक (सेक्टर 4) तक जाएगा. इस विस्तार में पांच नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में रहने वाले 5 लाख से अधिक निवासियों को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ेंगे, जिनके पास फिलहाल मेट्रो की पहुंच नहीं है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रुपये है.

इस नए एक्वा लाइन विस्तार के तहत कुल 5 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 शामिल हैं. इन स्टेशनों के बनने से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर महंगे, ऑफिस गुलजार, जानिए देश के रियल एस्टेट मार्केट का पूरा हाल

कनेक्टिविटी और फंडिंग प्लान

यह मेट्रो लाइन RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) से अलग चलेगी, लेकिन प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर से जुड़ेगी, इससे तीन शहरों के बीच आवाजाही के लिए एक बेहतरीन ट्रेवल लूप तैयार होगा. 1,500 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर फंडिंग करेंगे.

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) की बैठक में यूटिलिटी प्लान पेश किया जो निर्माण कार्य की मंजूरी से पहले का एक अनिवार्य चरण है.

जेवर एयरपोर्ट तक आसान सफर

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी दो रूटों के जरिए सीधे जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे. इसके तहत निवासी अपने सेक्टर से किसान चौक तक मेट्रो लेंगे और फिर वहां से RRTS के जरिए सीधे जेवर एयरपोर्ट जा सकेंगे. यह भारत का ऐसा पहला एंड-टू-एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट होगा, जो किसी बड़े रिहायशी टाउनशिप को सीधे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ेगा.

यह भी पढ़ें: लाखों के फ्लैट, सड़कों पर रेंगती गाड़ियां...नोएडा एक्सटेंशन के 'महाजाम' का अंत कब

कब तक शुरू होगी सर्विस?

एनएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश ने बताया कि एनएमआरसी (NMRC) केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आता है. इसलिए पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से हरी झंडी मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा. इसे बनने में करीब दो साल का समय लगेग, ऐसे में उम्मीद है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को 2028-2029 तक मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement