scorecardresearch
 

EPFO WhatsApp Service: अब व्हाट्सएप पर मिलेगी PF से जुड़ी 'A to Z' डिटेल! EPFO की नई सर्विस

EPFO WhatsApp Service Start: ईपीएफओ ने अपने मेंबर्स के लिए व्हाट्सएप सुविधा की शुरुआत कर दी है और एक्स पोस्ट के जरिए इसकी पूरी डिटेल शेयर कर दी है. इसके जरिए मेंबर न सिर्फ खाते का बैलेंस, बल्कि अन्य अपडेट भी पा सकेंगे.

Advertisement
X
पीएफ खाते की एक-एक डिटेल अब व्हाट्सएप पर मिलेगी. (Photo: ITG)
पीएफ खाते की एक-एक डिटेल अब व्हाट्सएप पर मिलेगी. (Photo: ITG)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत कर दी है और अब इसका जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है. यानी अब ईपीएफओ मेंबर को पीएफ खाते से जुड़े लेटेस्ट अपडेट व्हाट्सएप अकाउंट पर मिल जाएंगे. संगठन के सदस्य कर्मचारी और पेंशनर्स ईपीएफओ से अन्य जरूरी सेवाओं और आने वाला हर एक अपडेट्स इसी EPFO WhatsApp चैनल के माध्यम से हासिल कर सकेंगे. 

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
EPFO अपने सदस्‍यों तक पहुंच बढ़ाने और उन्‍हें सभी सर्विसेज का आसान एक्सेस देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है और इस क्रम में WhatsApp मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म के जरिए ये नई सुविधा दी है. इस संबंध में ईपीएफओ ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए मेंबर्स से इस व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ने की अपनी की है. 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जो एक पोस्ट (EPFO X Post) किया गया है, उसमें साफ किया गया है कि इस व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़कर कर्मचारी लेटेस्ट अपडेट और जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही ईपीएफओ ने एक क्यूआर कोड (EPFO QR Code) भी पोस्ट में शेयर किया है, जिसे स्कैन कर मेंबर इससे जुड़ सकते हैं. 

सिर्फ क्यूआर कोड के जरिए ही नहीं बल्कि ईपीएफओ मेंबर (https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y) लिंक के जरिए भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं. 

Advertisement

व्‍हाट्सऐप पर EPF अकाउंट से जुड़े एक एक अपडेट पा सकेंगे. EPFO के रजिस्‍टर्ड व्‍हाट्सऐप चैनल से लिंक रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर को जोड़कर ये जानकारियां हासिल कर सकते हैं. WhatsApp पर EPFO की तमाम सेवाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

UPI से PF का पैसा निकालने की सुविधा
बता दें कि EPFO लगातार अपने मेंबर्स के लिए पीएफ निकासी और खाते से जुड़ी तमाम जानकारियों के आसान एक्सेस के लिए लगातार काम कर रहा है. बीते मई महीने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने UPI PF निकासी के बारे में बड़ा अपडेट दिया था. यानी यूपीआई के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की सुविधा मिलेगा. उन्होंने बताया था कि इस सर्विस के लिए परीक्षण पूरा हो चुका है और जल्द मेंबर यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिए ईपीएफ निकाल सकेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement