scorecardresearch
 

PAN Card Rules: कार-घर खरीदने, कैश ट्रांजैक्‍शन और बिल... 1 अप्रैल से बदल रहे PAN के 6 बड़े नियम, जान लीजिए

एक अप्रैल से ढेर सारे नियम बदल रहे हैं. इसी में से पैन से जुड़े भी कुछ नियमों में बदलाव हो रहा है, जो आपकी वित्तीय लेनदेन की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं. खासकर जब आप पैसे जमा करने, घर खरीदने या कार-बाइक खरीदने जाते हैं...

Advertisement
X
एक अप्रैल से पैन कार्ड के नियमों में बदलाव. (Photo: File/ITG)
एक अप्रैल से पैन कार्ड के नियमों में बदलाव. (Photo: File/ITG)

आधार कार्ड की तरह ही PAN कार्ड भी एक जरूरी दस्‍तावेज बन चुका है. हर वित्तीय काम के लिए इसका इस्‍तेमाल होता है. बैंक में पैसा जमा करने, केवाईसी करने और टैक्‍स फाइल करने में भी इसका ही इस्‍तेमाल किया जाता है. अब इस दस्‍तावेज में 1 अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहा है. 

नया फाइनेंशियल शुरू होने और इनकम टैक्‍स का नया नियम लागू होने के साथ ही इस दस्‍तावेज के नियमों को भी सख्‍त किया गया है. इस बदलाव से पैन बनवाने से लेकर बैंक में पैसा जमा करने तक का तरीका बदल जाएगा. आइए जानते हैं 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़ा क्‍या-क्‍या बदल रहा है? 

1. पैन कार्ड बनवाने का नियम सख्‍त
PAN कार्ड को लेकर एक बदलाव पैन बनवाने के नियम को लेकर हुआ है. अगर आप पैन बनवाने के लिए जाते हैं तो अब आपको सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं, बल्कि अन्‍य डॉक्‍यूमेंट भी देने होंगे. सिर्फ आधार के बेसिस पर अब पैन नहीं मिलेगा. 

आधार कार्ड के साथ ही आपको एक और कोई ओरिजनल डॉक्‍यूमेंट देना होगा. यह डॉक्‍यूमेंट आपका बर्थ सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकता है. सीधे शब्‍दों में कहें तो एड्रेस प्रूफ के लिए एक और दस्‍तावेज की आवश्‍यकता पड़ सकती है. यह बदलाव 1 अप्रैल से देशभर में लागू होगा. 

Advertisement

2. पैन पर बैंक ट्रांजैक्‍शन लिमिट में बदलाव 
PAN को लेकर जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वह बैंक ट्रांजैक्‍शन को लेकर है. अब इसकी लिमिट चेंज हो गई है. पहले बैंक में कैश डिपॉजिट कराने जाते थे तो 50 हजार रुपये के डिपॉजिट पर PAN दिखाना होता था, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग इससे बचने के लिए 49000 रुपये या 48000 रुपये ही डिपॉजिट करते थे, लेकिन अब इसे पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है और सालाना आधार पर लिमिट लगा दी गई है. अगर आप साल भर में बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये डिपॉजिट कराते हैं तो PAN दिखाना अनिवार्य होगा. 

3. मोटर व्‍हीकल में पैन को लेकर नियम बदला 
पहले हर मोटर व्‍हीकल खरीदने पर PAN देना होता था, लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है. अब अगर आप 5 लाख से ज्‍यादा का वाहन खरीदते हैं तो पैन कार्ड देना होगा, चाहे टू-व्‍हीलर हो या फोर-व्‍हीलर. 5 लाख रुपये तक की लिमिट क्रॉस करेगी तो ही पैन देना अनिवार्य होगा. ये भी नियम 1 अप्रैल से प्रभावी होगा. 

4. प्रॉपर्टी को लेकर बदलाव 
अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं और उसका रजिस्‍ट्रेशन कराते हैं, तो रजिस्‍ट्रेशन वैल्‍यू या सर्किल रेट 10 लाख रुपये होने पर आपको पैन कार्ड देना पड़ता है, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है. यह भी नियम 1 अप्रैल से लागू होगा. 

Advertisement

5. होटल या रेस्‍टोरेंट बिल पर पैन 
पहले रेस्‍टोरेंट बिल या होटल बिल कैश में सेटल करने पर 50 हजार रुपये के ऊपर पैन देना होता था, लेकिन अब ये लिमिट बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. इसी तरह, बीमा प्रीमियम 50 हजार रुपये से ऊपर जमा करने पर पैन देना होता था, अब इसमें भी बदलाव किया गया है. 

6. 2 लाख से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शन पर पैन
पैन को लेकर अन्‍य ट्रांजैक्‍शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अगर किसी ट्रांजैक्‍शन के तहत पैन दिखाने की अनिवार्यता नहीं है, तो उस कडीशन में किसी भी तरह के 2 लाख रुपये से ऊपर के लेनदेन पर पैन दिखाना अनिवार्य होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement