scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

500 रुपये से 25 लाख का फंड... सिर्फ ब्याज से ₹700000 की कमाई, Post Office की बंपर स्कीम

पोस्ट ऑफिस की बंपर कमाई वाली स्कीम
  • 1/6

पोस्ट ऑफिस द्वारा तमाम सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो सुरक्षित निवेश और मोटा रिटर्न देने के मामले में खासी पॉपुलर हो रही हैं. सरकार की ओर से इनमें निवेश पर जोरदार ब्याज दिया जा रहा है, जो निवेशकों की छोटी-छोटी रकम को मोटा फंड बनाने में मददगार साबित हो रही है. ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme), जिसमें रोजाना 500 रुपये की बचत के जरिए 25 लाख रुपये का फंड जमा हो सकता है और इसमें सिर्फ ब्याज से ही 7 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है. आइए समझते हैं इसका पूरा गणित. (Photo: ITG)

निवेश पर रिस्क 'Zero'
  • 2/6

निवेश पर रिस्क 'Zero'
आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह निवेश करने का प्लानिंग करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित तो रहे ही, बल्कि इस निवेश पर उसे रिटर्न भी धांसू मिले. इस हिसाब से देखें, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं तमाम सरकारी बचत योजनाएं खासी पॉपुलर हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनमें किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी ये बिल्कुल रिस्क फ्री या जीरो रिस्क स्कीम (Zero Risk Scheme) होती हैं. (Photo: File/ITG)

रिकरिंग डिपॉजिट पर इतना ब्याज
  • 3/6

रिकरिंग डिपॉजिट पर इतना ब्याज
जैसा कि बताया कि Post Office Schemes पर सरकार न सिर्फ सुरक्षा, बल्कि तगड़ा ब्याज भी ऑफर करती है. तो Post Office RD Scheme में भी 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस की गुल्लक (Post Office Gullak) भी कहा जाता है, जिसमें किया गया छोटा-छोटा निवेश आपको मोटा फंड इकठ्ठा करके देता है. खास बात ये कि खास स्ट्रेटजी से किए गए निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही ताबड़तोड़ कमाई की जा सकती है. (Photo: GettyImage)

Advertisement
सिर्फ 100 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट
  • 4/6

सिर्फ 100 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट
पोस्ट ऑफिस की टॉप स्मॉल सेविंग स्कीम में शामिल Post Office RD Scheme में आप किसी भी नजदीकी डाकघर के जरिए आसानी से अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसमें सिर्फ 100 रुपये के शुरुआती निवेश से भी खाता खुलवाया जा सकता है और निवेशक चाहे तो सिंगल या फिर ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. (Photo: ITG)

5 साल मैच्योरिटी, मिलेगा ये सुविधा भी
  • 5/6

5 साल मैच्योरिटी, मिलेगा ये सुविधा भी
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल तय किया गया है. इसके साथ ही निवेशक अगर चाहे कि उसे ज्यादा फायदा लेने के लिए अपना निवेश जारी रखना है, तो इस सरकारी स्कीम में मैच्योरिटी खत्म होने के बाद उसे पांच साल के लिए और इस स्कीम में निवेश को आगे बढ़ाने की सुविधा भी दी जाती है. 25 लाख का फंड और 7 लाख से ज्यादा ब्याज से कमाई का गणित भी 10 साल के निवेश पर ही बेस्ड है. (Photo: Reuters)

कैसे जमा होगा 18 लाख का फंड?
  • 6/6

कैसे जमा होगा 18 लाख का फंड?
Post Office RD Scheme में निवेश के जरिए 25 लाख रुपये का फंड जुटाने के लिए आपको हर रोज 500 रुपये बचाने होंगे. इस तरह की नियमित बचत से महीने में आप करीब 15000 रुपये जुटा लेंगे. अब हर महीने ये रकम पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं, तो फिर पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड में आपका जमा 9 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज से कमाई 1,70,492 रुपये होगी, जबकि कुल फंड 10,70,492 रुपये का हो जाएगा. अब मिल रही सुविधा के तहत आपको निवेश 5 साल के लिए आगे बढ़ाना होगा. ऐसे में 10 साल में आपका निवेश 18 लाख रुपये होगा, जबकि आपका कुल फंड 25,62,822 रुपये का हो जाएगा. इसमें सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई ही 7,62,822 रुपये होगी. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement