रिटायरमेंट के समय 2 करोड़ रुपये का बड़ा फंड तैयार करना सुनने में बहुत मुश्किल कड़ी लगती है, लेकिन ऐसा है नहीं आप अभी इसी उम्र से निवेश करें तो इसे पूरा कर सकते हैं और रिटायरमेंट के समय आपको आर्थिक टेंशन नहीं होगी. आइए जानते हैं आपको कब कितना निवेश शुरू करना होगा...
सबसे पहले म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश पर हम 12 फीसदी सालाना का एक अनुमानित ब्याज मान लेते हैं और अब अलग-अलग उम्र पर ये जानने का प्रयास करेंगे कि 60 साल तक 2 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए आपको कितना पैसा चाहिए...
2 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए किस उम्र में कितनी SIP?
अगर आप 25 साल की उम्र में हैं तो आपको हर महीने 4000 रुपये की SIP करने होगी. तब 60 साल की उम्र में ₹2,20,43,325 मिलेंगे. इसमें सिर्फ रिटर्न से ₹2,03,63,325 की कमाई होगी और आपका निवेश ₹16,80,000 होगा.
30 की उम्र में कितना करना होगा निवेश?
इसी तरह, अगर आप 30 साल की उम्र में एसआईपी शुरू करते हैं तो आपको 6500 रुपये की SIP शुरू करनी होगी. 60 साल तक आपके पास ₹2,00,26,326 होंगी और रिटर्न से कमाई ₹1,76,86,326 होगी.
35 की उम्र में कितने की एसआईपी?
अगर आप 2 करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं और आपकी उम्र 35 साल है तो 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न पर आपको हर महीने 11,500 रुपये का निवेश करना होगा. 60 साल की उम्र के बाद आपको ₹1,95,75,376 मिलेंगे.
40 साल की उम्र में कितने की SIP?
अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में निवेश शुरू कर रहा है और वह 60 साल में करोड़ों रुपये जुटाना चाहता है तो हर महीने आपको 22 हजार रुपये का निवेश करना होगा. मैच्योरिटी के बाद आपको ₹2,02,36,862 मिलेंगे. इसमें रिटर्न से कमाई ₹1,49,56,862 होगी.
(नोट- किसी भी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)